प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित 16 साल का लड़का घर छोड़ा, चिट्ठी में लिखा: “मुझे मत ढूंढना”

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर अचानक घर छोड़कर चला गया। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश में सरसों पर भावांतर योजना लागू, तुअर की होगी 100% सरकारी खरीदी

MP NEWS:

मध्य प्रदेश में सरसों की खरीदी पर भावांतर भुगतान योजना लागू करने और तुअर की 100% सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

ईरान-अमेरिका जंग का असर: भारत में LPG संकट से रेस्टोरेंट बंद, Swiggy-Zomato के ऑर्डर गिरे

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत की फूड इंडस्ट्री पर भी दिखाई देने लगा है। गैस संकट का असर अब कॉरपोरेट सेक्टर तक भी पहुंच गया है। आईटी कंपनी इंफोसिस के कई कैंपस की कैंटीन सेवाओं पर इसका प्रभाव पड़ा है।

बदला बाकी है”: मुज्तबा खामेनेई का पहला संदेश, होर्मुज बंद करने का ऐलान, क्या और भड़केगी जंग?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपना पहला संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपने “शहीदों” की मौत का बदला जरूर लेगा। पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लिया जाएगा, होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की रणनीति जारी रहेगी।

कुछ ऐसी वायरल Monalisa की लव स्टोरी: पहले मुस्लिम युवक से की शादी फिर बोलीं- “शादी न होती तो कर लेती सुसाइड”

Monalisa

महाकुंभ 2025 के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा ने केरल में अपने दोस्त फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह की खबर सामने आते ही उत्तर से दक्षिण तक बहस छिड़ गई है। दोनों ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और अब उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता भी है।

फरमान खान का कहना है कि उनकी शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है। उन्होंने दावा किया कि केरल सरकार की डिजिटल प्रणाली के जरिए उन्हें विवाह प्रमाणपत्र मिला है और स्थानीय पंचायत ने भी इसकी पुष्टि की है। फरमान के अनुसार, दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वहीं मोनालिसा ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने ही सबसे पहले फरमान को प्रपोज किया था।

Hardik Pandya के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

Hardik Pandya

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर की ओर से दी गई है। आरोप है कि विश्व कप जीत के बाद अहमदाबाद में आयोजित जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे को कंधे पर ओढ़कर मैदान में दौड़ते और नाचते हुए जश्न मनाया, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंड्या को तिरंगा ओढ़े हुए जश्न मनाते देखा गया है। एक अन्य वीडियो में वह मंच पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए दिखाई देते हैं और उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा मौजूद है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करना ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971’ के तहत अनुचित माना जा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और मामले की जांच पर विचार किया जा रहा है। भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच सामने आया यह विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है।

“फारस की खाड़ी को खून से लाल कर देंगे”, युद्ध के बीच ईरान की खतरनाक चेतावनी

ईरानी संसद के स्पीकर एमबी ग़ालिबाफ ने कहा है कि अगर ईरान के किसी भी द्वीप पर हमला किया गया तो पूरे फारस की खाड़ी में हमलावरों के खून की नदियां बहा दी जाएंगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान से हमले रोकने का प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन तेहरान ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

बारामती विमान हादसे पर राहुल गांधी ने जताई चिंता

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक रोहित पवार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी से मुलाकात … Read more

LPG संकट पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी के सवालों पर सरकार का बड़ा जवाब

आज संसद में एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने यह भी साफ किया है कि सिलेंडरों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत” – मैथिली ठाकुर

Maithili

Maithili: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में मैथिली एक महिला से मिलती हुई नजर आ रही हैं, जो हाल ही में अपने पति को खो चुकी … Read more