24 जुलाई को लॉन्च होगी Honda की नई बाइक, फ्लेक्स फ्यूल तकनीक मिलने की उम्मीद

 Honda New Launch:

Honda New Launch: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भारतीय बाजार में अपने नए दोपहिया वाहन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि नया प्रोडक्ट 20 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि किस सेगमेंट की बाइक लॉन्च होगी।

Honda New Launch: 24 जुलाई को हो सकती है लॉन्च-

होंडा की ओर से नए वाहन को भारतीय बाजार में 24 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने केवल इतना संकेत दिया है कि नया प्रोडक्ट जल्द पेश किया जाएगा, लेकिन इसके नाम और सेगमेंट का खुलासा नहीं किया गया है।

Honda New Launch: फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ आ सकती है नई बाइक-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा इस बार फ्लेक्स फ्यूल तकनीक से लैस नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह बाइक 100cc से 150cc इंजन के साथ आएगी। साथ ही, इसे Honda Shine सीरीज के तहत पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पहले भी लॉन्च कर चुकी है फ्लेक्स फ्यूल बाइक-

होंडा इससे पहले भी भारतीय बाजार में फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली Honda CB300F को पेश कर चुकी है। यह मोटरसाइकिल E85 ईंधन पर भी चल सकती थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने इस मॉडल की बिक्री बंद कर दी थी।

कंपनी ने नहीं किया आधिकारिक खुलासा-

फिलहाल कंपनी ने नए वाहन के नाम, फीचर्स और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में 24 जुलाई के लॉन्च इवेंट में ही नई मोटरसाइकिल से जुड़े सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आएंगे

यह भी पढ़े- एएलपी सीबीटी-2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आ सकते हैं एडमिट कार्ड

एएलपी सीबीटी-2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आ सकते हैं एडमिट कार्ड

 RRB ALP CBT 2 City Slip:

RRB ALP CBT 2 City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 01/2025 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती की CBT-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। CBT-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी पहले से ही अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

RRB ALP CBT 2 City Slip: ईमेल और SMS पर भी भेजा गया लिंक-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी भेजा है। उम्मीदवार प्राप्त लिंक पर क्लिक कर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करके सीधे सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP CBT 2 City Slip: ऐसे डाउनलोड करें RRB ALP CBT 2 City Slip-

RRB ALP CBT-2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। लॉगिन के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड-

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार CBT-2 परीक्षा के लिए कुल 1,58,705 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि 24 या 25 जुलाई 2026 को हॉल टिकट जारी किए जा सकते हैं।

RRB ALP CBT-2 परीक्षा पैटर्न-

RRB ALP CBT-2 परीक्षा में कुल 175 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी। भाग-A के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जबकि भाग-B केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। भाग-A में गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्क, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं भाग-B में संबंधित ट्रेड से 75 प्रश्न होंगे। पूरी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा

यह भी पढ़े- इंग्लैंड ने दिया भारत को 387 रन का विशाल लक्ष्य, रो-को पर रहेगी सभी की नज़र

सोनम वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पत्नी, हाई कोर्ट के आदेश को देंगी चुनौती

Sonam Wangchuk: वांगचुक मामले में SC पहुंचीं पत्नी

Sonam Wangchuk: शिक्षाविद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग खारिज होने के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से … Read more

इंग्लैंड ने दिया भारत को 387 रन का विशाल लक्ष्य, रो-को पर रहेगी सभी की नज़र

 IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 387 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अंतिम मुकाबला सीरीज का निर्णायक मुकाबला है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत कैसे 387 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करेगा।

IND vs ENG: बेन डकेट ने खेली 141 रन की धमाकेदार पारी-

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 141 रन की धमाकेदार पारी खेली है। 104.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए डकेट ने यह रन बनाए हैं। इस पारी में उन्होंने कुल 18 चौके और एक करारा छक्का लगाया है। यही वह अहम पारी है, जिसके बदौलत इंग्लैंड 387 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर पाया है।

IND vs ENG: शतक से चूके जैकब बेथेल-

इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो बेन डकेट के बाद जैकब बेथेल का नाम आता है। 387 रन के विशाल स्कोर को हासिल करने में बेथेल ने भी अहम भूमिका निभाई है। 93 गेंदों का सामना करके बेथेल ने 91 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। लेकिन बेथेल अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट देकर पवेलियन लौट गए।

डकेट और बेथेल ने जड़ी 192 रन की साझेदारी-

बेन डकेट और जैकब बेथेल की साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी। यह इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले की सबसे बड़ी साझेदारी रही। यह साझेदारी 31वें ओवर की पहली गेंद पर टूटी, जिसे प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा।

जो रूट ने खेली 74 रन की अर्धशतकीय पारी-

डकेट और बेथेल के बाद जो रूट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। यह अर्धशतक उन्होंने 48 गेंदों में बनाया, जिसमें 9 चौके शामिल हैं

यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, 11 लोगों की मौत; अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, 11 लोगों की मौत; अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Jammu Kashmir Flood: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही

Jammu Kashmir Flood: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई घर क्षतिग्रस्त … Read more

नोएडा सेक्टर-19 की तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, पड़ोसी की सूझबूझ से 11 लोगों की बची जान

Noida News:

Noida News: नोएडा के सेक्टर-19 स्थित ए-ब्लॉक में रविवार सुबह एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण तीसरी मंजिल पर लगे विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग तेजी से तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल तक फैल गई, लेकिन समय रहते सभी … Read more

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने शुरू किया नियमित सफर, पहले दिन सिर्फ 20 यात्रियों ने किया सफर, 25 रुपये में मिल रहीं मेट्रो जैसी सुविधाएं

 Hydrogen Train:

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रविवार से हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर यात्रियों के लिए नियमित संचालन शुरू कर दिया। पहले दिन जींद जंक्शन से केवल 20 यात्रियों ने इस विशेष ट्रेन में सफर किया। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, यात्रियों में इसे देखने और इसके साथ तस्वीरें लेने का … Read more

दतिया के चुनावी मंच पर जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को बुलाया

Datia By Election: दतिया: जब जीतू पटवारी ने आशुतोष को बुलाया

Datia By Election: मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला तेज होता जा रहा है, वहीं रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक अलग ही राजनीतिक तस्वीर देखने को मिली। चिरुला गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी वहां से … Read more

हनुमानगढ़ी विवाद पर महंत राजू दास का CM योगी को समर्थन, बोले- बयान तथ्यों पर आधारित

Ayodhya: हनुमानगढ़ी नमाज विवाद: राजू दास का योगी को समर्थन

Ayodhya: अयोध्या की प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक बहस के केंद्र में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने संबंधी बयान के बाद अब हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर … Read more

नगालैंड में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, चार की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Nagaland News:

Nagaland News: रविवार को नगालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में भीषण लैंडस्लाइड हुई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Nagaland News: करीब 15 घर लैंडस्लाइड की चपेट में आए-

भूस्खलन की वजह से कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी के लगभग 15 घर इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Nagaland News: बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन-

घटना के बाद असम राइफल्स, NDRF, SDRF, नगालैंड पुलिस, सेना, जिला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहा है।

चार शव बरामद, कई लोगों की तलाश जारी-

पुलिस ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि मलबे के नीचे कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

लगातार बारिश से बचाव कार्य में आ रही दिक्कत-

प्रभावित इलाके में लगातार हो रही बारिश और पानी के बहाव के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

लोगों से जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की अपील-

प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित ढलानों और अस्थिर क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अधिकारियों ने दोबारा लैंडस्लाइड की आशंका भी जताई है।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने जताया दुख-

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

यह भी पढ़े- डार्क नेटवर्क का कड़वा सच: कैसे मानव तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है यूरोप, क्यों ‘यूरोप का वेश्यालय’ कहलाता है जर्मनी?