दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 5 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी

राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में द्वारका जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस ने जिन नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा है, उनमें मैथ्यू चिकवाडो ओनुवा, पॉल ओन्येकाची एकवेंज़े, आयुगुहझ एल्विस, क्रिस्टोफर उचेचुकवु कालू और जॉन न्नामदी ओकाफोर शामिल हैं।

ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा, कोई डील नहीं होगी :डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा, इसके अलावा कोई समझौता नहीं होगा। हाल ही में हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के एक युद्धपोत को निशाना बनाकर डुबो दिया, जिसमें करीब 80 नौसैनिकों की मौत हुई।

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह! HPCL-BPCL ने कहा: देश में ईंधन की कोई कमी नहीं

आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन गया है। अगर आप भी अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए लंबी कतार में लगने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। देश में तेल का भंडार सुरक्षित है।

दमोह में वारदात, युवक की हत्या के बाद आरोपी ने खाया मांस, पिया खून

Mp news: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उसने युवक का मांस खाया और उसका खून भी पिया। इस पूरी घटना … Read more

641 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

Cyber fraud: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में फैले एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग निवेश और ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। इस पूरे मामले में करीब 641 करोड़ … Read more

हिंद महासागर में फंसा ईरानी युद्धपोत, श्रीलंका से मांगी जलीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति

हिंद महासागर में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में ईरान का युद्धपोत IRIS DENA डूबने के बाद अब एक और ईरानी युद्धपोत इस इलाके में फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जिस ईरानी नौसैनिक बेड़े पर हमला हुआ वह भारत के विशाखापत्तनम से एक सैन्य अभ्यास पूरा करने के बाद अपने देश लौट रहा था।

दिल्ली में गर्मी के साथ DTC की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग

दिल्ली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसी कड़ी में आज दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर DTC की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। समय रहते सभी सवारियों को बस से उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

ईरान में बड़ा झटका: नए रक्षा मंत्री की मौत का दावा, एक दिन पहले ही संभाला था पद

मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ईरान से आ रही है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा एक हमले में मारे गए हैं। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के मुताबिक, अब तक इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में कम से कम 787 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ सकता है।

ईरान से बड़ी खबर, खामेनेई की पत्नी का भी निधन

ईरान से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान ने भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

खामेनेई की मौत के बाद भड़का मिडिल ईस्ट, सऊदी ने दी ईरान को सीधी चेतावनी

गल्फ में जंग अब और गहराती नजर आ रही है। Israel और United States के हमले के बाद शुरू हुआ टकराव अब बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप लेता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में अब हालात बेहद नाजुक हो चुके हैं। ईरान और इजरायल के बीच टकराव अब क्षेत्रीय युद्ध की तरफ बढ़ता दिख रहा है।