प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित 16 साल का लड़का घर छोड़ा, चिट्ठी में लिखा: “मुझे मत ढूंढना”

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर अचानक घर छोड़कर चला गया। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इंदौर में बालकनी से गिरने से नवविवाहिता गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कपड़े सुखाते समय एक 25 वर्षीय नवविवाहिता पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है।

बठिंडा में युवती की हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

पंजाब के बठिंडा में युवती की बेरहमी से हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में 35 वर्षीय प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 11 फरवरी को सूटकेस मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बठिंडा की SSP ज्योति यादव बैंस ने बताया कि परसराम नगर इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

आसनसोल में पूर्व CPM नेता की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले इलाके में सनसनी

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनाव से पहले पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, सरफुद्दीन का ग्रिल और रॉड का कारोबार था और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वे करीब 10 साल पहले राजनीति से दूरी बना चुके थे।

शाहबाद डेरी में व्यापारी से ढाई लाख की लूट, CCTV के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी इलाके से लूट और वारदात की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से करीब सवा दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी रोहिणी के विजय विहार क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विवेक विहार में फिल्मी स्टाइल में कार चोरी गैंग गिरफ्तार, पुलिस पर चढ़ाई की कोशिश

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पश्चिम दिल्ली की एंटी ऑटो थैफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक फिल्मी स्टाइल कार चोरी गैंग को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जांच में पता चला कि किआ सेल्टोस 2 सितंबर 2025 को मुखर्जी नगर से चोरी हुई थी।

मंदिर में चोरी से पहले देवी से माफी मांगता दिखा चोर

झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां मढां रोड स्थित बड़ी माता मंदिर में एक चोर ने चोरी करने से पहले देवी मां के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस चोरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी के बाद देवी मां के सामने हाथ जोड़ते चोर को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गुटखे ने खोल दी चोरी की पोल, रीवा में ज्वेलरी शॉप लूट का चौंकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा किसी मुखबिर ने नहीं, बल्कि चोर की गुटखे की लत ने कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है।

ड्यूटी पर तैनात Zepto डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की सड़क हादसे में मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेहंदीपट्टनम इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अभिषेक की मौत हो गई। मृतक अभिषेक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, डिलीवरी के सख्त समय-सीमा को खत्म किया जाए, जिससे कर्मचारियों पर दबाव न बने, सभी गिग वर्कर्स के लिए अनिवार्य दुर्घटना बीमा लागू किया जाए

बेंगलुरु ग्रामीण में सनसनीखेज घटना, भाई के घर में आग लगाने पहुंचा युवक खुद झुलसा

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपने ही बड़े भाई के घर में आग लगाने की नीयत से पहुंचा, लेकिन उसकी साजिश उसी पर भारी पड़ गई। गंभीर रूप से झुलसे मुनिराज को होसकोटे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तिरुमलशेट्टीहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।