बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के आरोप: मंदिर में बम विस्फोट, दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोते के अनुसार, पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई। मानवाधिकार समूह ने दावा किया कि हाल के दिनों में चटोग्राम इलाके में भी एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई।

“हिंदू अब पुलिस का इंतजार नहीं करेगा”, तरुण खटीक हत्याकांड पर वीएचपी नेता का विवादित बयान

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर सुरेंद्र जैन ने कुछ राजनीतिक नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले नेता इस घटना पर क्यों चुप हैं।

मथुरा में बैंक के अंदर से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, संविदा कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बैंक खातों के जरिए चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से जुड़े एक संविदा कर्मचारी सहित पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना मथुरा की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, निरीक्षक अमित चौहान और तकनीकी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

दमोह में वारदात, युवक की हत्या के बाद आरोपी ने खाया मांस, पिया खून

Mp news: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उसने युवक का मांस खाया और उसका खून भी पिया। इस पूरी घटना … Read more

हापुड़ में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने उसके भारतीय पति के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि वीजा खत्म होने के बाद महिला ने ‘रानी बेगम’ नाम से फर्जी वोटर आईडी (EPIC) और अन्य कूटरचित सरकारी दस्तावेज बनवा लिए थे।

कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में चोरी, देर रात कालकाजी ऑफिस में घुसे अज्ञात लोग

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित दफ्तर में शनिवार, 28 फरवरी 2026 की आधी रात के बाद चोरी की वारदात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।

पिता ने 13 साल के बेटे की दरांती से हत्या कर खुद भी दी जान

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ला गांव में एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, वंश कक्षा आठ का छात्र था और अपने पिता के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी की पत्नी मायके में रह रही थी।

CBI ने 6 राज्यों में डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, तीन गिरफ्तार

देशभर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 6 राज्यों में छापेमारी की और करीब ₹1.86 करोड़ के डिजिटल फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीबीआई का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े देश-विदेश के अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

दिल्ली के मुखर्जी नगर में पार्क में 1 साल 9 महीने के बच्चे की हत्या

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अजरा (30 वर्ष) हत्या के बाद बेहोश मिली और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोएडा में बेसबॉल कांड: लड़कियों की पिटाई के बाद जाट-हिंदू संगठन एक्टिव, कौन हैं आरोपी?

हॉर्न बजाने पर बढ़ा विवाद

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मामूली हॉर्न बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक और युवतियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया। हिंदू और जाट संगठनों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।