हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मृतक की पहचान दनुआ उर्फ लालबती, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मटका बनाने का काम करता था और इलाके में रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था।

संभल के सिंहपुर में मुर्गी फार्म में भीषण आग, 3500 मुर्गे-मुर्गियां और 700 अंडे जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मुर्गी फार्म में अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इस हादसे में लगभग 3500 मुर्गे और मुर्गियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह आग संयोगवश नहीं लगी बल्कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर लगाई गई थी।

विवेक विहार में फिल्मी स्टाइल में कार चोरी गैंग गिरफ्तार, पुलिस पर चढ़ाई की कोशिश

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पश्चिम दिल्ली की एंटी ऑटो थैफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक फिल्मी स्टाइल कार चोरी गैंग को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जांच में पता चला कि किआ सेल्टोस 2 सितंबर 2025 को मुखर्जी नगर से चोरी हुई थी।

उदयपुर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

राजस्थान की पर्यटन नगरी उदयपुर से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां तीन युवकों पर महाराष्ट्र की एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। ये घटना शहर में पिछले 23 दिनों में दूसरी गैंगरेप की घटना है। इससे पहले एक आईटी कंपनी की महिला अधिकारी के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।

शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, लखनऊ से इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने इंटर्न डॉक्टर मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ के KGMU से जुड़ा एक मामला भी काफी चर्चा में रहा था, जहां एक महिला डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।

लंदन के वेस्ट इलाके हाउंस्लो में सिख किशोरी के साथ दरिंदगी, ग्रूमिंग गैंग पर गंभीर आरोप

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्ट क्षेत्र हाउंस्लो से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क समेत कई लोगों ने ब्रिटिश सरकार और लंदन के मेयर सादिक खान की आलोचना की है।

मंदिर में चोरी से पहले देवी से माफी मांगता दिखा चोर

झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां मढां रोड स्थित बड़ी माता मंदिर में एक चोर ने चोरी करने से पहले देवी मां के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस चोरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी के बाद देवी मां के सामने हाथ जोड़ते चोर को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

त्रोनिका सिटी में भयावह मामला, जली हुई ऑटो में मिला शव

त्रोनिका सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसीपी लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि मामले की पूरी जांच की जा सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑटो रिक्शा इस स्थान पर कैसे पहुंचा और इसका मालिक कौन है।

गुटखे ने खोल दी चोरी की पोल, रीवा में ज्वेलरी शॉप लूट का चौंकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा किसी मुखबिर ने नहीं, बल्कि चोर की गुटखे की लत ने कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है।

होशियार छात्र से जलन बनी वजह, मुरादाबाद कॉलेज में बीकॉम छात्र को पेट्रोल डालकर जलाने का खुलासा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिन्दू डिग्री कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट सेमिस्टर के छात्र फरहाद अली को उसके ही साथ पढ़ने वाले छात्रों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से पेट्रोल की बोतल, लाइटर और जली हुई पैंट बरामद की गई है।