90 वर्षीय पूर्व पटवारी पर तीसरी पत्नी के बेटे का जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

शहर के बिछिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां 90 वर्षीय एक पूर्व पटवारी की ज़िंदगी उस वक्त विवादों में घिर गई। इस पूरे मामले पर बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि सिलपरा गांव से सूचना मिली थी कि रामरतन वर्मा पर उनके ही परिवार के एक सदस्य ने जानलेवा हमला किया है।

प्रयागराज में फर्जी मेडिकल डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने किया खुलासा

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र स्थित जीटीबी नगर में रहने वाले मोहम्मद तरुक ने फर्जी मेडिकल डिग्री और मार्कशीट बनाने का पूरा वर्कशॉप बना रखा था। STF ने आरोपी मोहम्मद तरुक के पास से कुल 65 फर्जी मेडिकल डिग्री और मार्कशीट बरामद की हैं।

बेंगलुरु ग्रामीण में सनसनीखेज घटना, भाई के घर में आग लगाने पहुंचा युवक खुद झुलसा

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपने ही बड़े भाई के घर में आग लगाने की नीयत से पहुंचा, लेकिन उसकी साजिश उसी पर भारी पड़ गई। गंभीर रूप से झुलसे मुनिराज को होसकोटे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तिरुमलशेट्टीहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

कर्ज का बकाया रकम न मिलने पर रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस ने महाराष्ट्र से किया रेस्क्यू

महज ढाई लाख की उधारी रकम वापसी न मिलने पर कर डाला अपहरण। पुलिस टीम ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पीड़ित युवक को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया। लगातार पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने अपने दो अन्य साथियों राजाराम एवं सोमनाथ उदाडंगे के साथ मिलकर इस अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रिपल मर्डर, बेटे ने मां-बहन-भाई की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां, बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका ने साउथ कोरियन लिव-इन पार्टनर की चाकू से हत्या की

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने साउथ कोरियन लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

अमृतसर में सरपंच की सरेआम हत्या, शादी समारोह में घुसकर मारी गोली

पंजाब के अमृतसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जर्मल सिंह को पहले भी एक अज्ञात फोन नंबर से धमकियां मिल चुकी थीं। हालांकि धमकी देने वाले की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

नागपुर पब विवाद में युवक की हत्या, दोस्त गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महज़ एक महिला मित्र का मोबाइल नंबर न देने पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रणय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आत्महत्या, 12वीं मंज़िल से कूदकर शख्स ने दी जान

दिल्ली के मशहूर ली मेरिडियन होटल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। होटल की 12वीं मंज़िल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में भी दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

महोबा जिला जेल में नहाने को लेकर खूनी झड़प, कैदी ने गैंगस्टर के गाल को दांतों से काटा

महोबा जिला जेल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जेल के बाथरूम में नहाने के दौरान दो कैदियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जेलर पीके मिश्र ने बताया कि पानी के छींटे पड़ने को लेकर दोनों कैदियों में विवाद हुआ था। जेल में एक ही बाथरूम होने के कारण अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो जाते हैं।