भारत आने वाला ईरानी तेल टैंकर रास्ता बदलकर चीन मुड़ा, पेमेंट अटकने की आशंका

भारत के लिए आ रहा ईरान का कच्चे तेल से भरा टैंकर अचानक अपना रास्ता बदलकर चीन की ओर मुड़ गया। हाल ही में अमेरिका ने 30 दिन की सीमित छूट दी है, जिसके तहत समुद्र में ईरानी तेल खरीदने की अनुमति दी गई है।

होर्मुज स्ट्रेट संकट पर चीन एक्टिव: शांति की अपील, अमेरिका ने झाड़ा पल्ला

बीजिंग से सामने आए ताजा बयान में साफ दिख रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव ने अब वैश्विक चिंता का रूप ले लिया है। चीन और पाकिस्तान ने मिलकर एक 5 सूत्रीय प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें जल्द शांति वार्ता शुरू करने और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

पश्चिम एशिया तनाव पर हाई अलर्ट, PM Modi की CCS बैठक में बड़ी रणनीति

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे मिलकर काम करें ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

7 साल बाद भारत पहुंच रहा ईरानी तेल, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 4 अप्रैल को वाडिनार पोर्ट पर पहुंचने वाला यह टैंकर सिर्फ एक खेप नहीं, बल्कि भारत-ईरान ऊर्जा संबंधों की नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईंधन को लेकर अफवाहें, सरकार ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और लोगों में घबराहट देखने को मिली। सरकार का कहना है कि जहां कई पड़ोसी देशों में ईंधन की भारी किल्लत और कीमतों में तेजी देखी जा रही है, वहीं भारत में स्थिति नियंत्रण में है।

LPG Cylinder को लेकर बड़ी अफवाह! सरकार ने साफ किया सच

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब दुनियाभर के बाजारों पर दिखने लगा है। ऊर्जा संकट की वजह से भारत में भी लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

होर्मुज संकट के बीच भारत के साथ खड़ा ईरान, जहाजों को दे रहा सुरक्षित रास्ता

मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रजा मोसायब मोतलघ ने कहा है कि मौजूदा युद्ध जैसे हालात के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है। मोतलघ ने अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह दुनिया के सामने अपनी सेना को अजेय दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन वास्तविकता अलग है।

पश्चिम एशिया संकट का असर: गैस कटौती से आधी क्षमता पर चल रहे यूरिया प्लांट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के उर्वरक सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई बाधित होने के बाद देश के कई यूरिया प्लांट अपनी क्षमता से काफी कम उत्पादन कर रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 19 मार्च तक भारत के पास 61.14 लाख टन यूरिया का स्टॉक मौजूद है, जो पिछले साल से ज्यादा है।

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति का नया आदेश

मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण दुनियाभर में गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, और इसका असर भारत पर भी देखने को मिला है। ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से कच्चे तेल और पेट्रोलियम की सप्लाई प्रभावित हुई है।

यूएई में ऊर्जा संयंत्र में आग, ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद उठे काले धुएं

शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक प्रमुख ऊर्जा संयंत्र से काला धुआं उठता देखा गया। युद्ध के कारण विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाली जहाजरानी प्रभावित हुई है।