पत्नी के सामने बेइज्जती से भड़का बेटा, मूसल से माता-पिता की हत्या

महाराष्ट्र के धुले जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस घटना ने पूरे शिरपुर और आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

गाजियाबाद में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। इस घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए।

“शराब नहीं छोड़ूंगा, मरना है तो मर जा”: पिता के इन शब्दों, 22 साल के युवक ने खा लिया जहर

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पिता की शराब की लत और लगातार चोरी की हरकतों से परेशान होकर 22 वर्षीय युवक प्रवीण मंडलोई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, प्रवीण उसी दिन इंदौर लौटने वाला था, लेकिन परिवार वालों ने उसे फसल कटने तक रुकने के लिए कहा। रातभर वह पिता की बात को लेकर परेशान रहा और अगली सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Bihar News: छपरा में CO गैस ने ली चार लोगों की जान, PCS पिता फूट-फूटकर रो पड़े, अंगीठी बनी मौत की वजह

4 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के छपरा में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में जलाई गई अंगीठी से चार लोगों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। CO गैस का गंधहीन असर कई परिवारों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

मध्य प्रदेश के सागर में परिवारिक त्रासदी, मां ने बच्चों संग फांसी लगाकर दी जान

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। परिजन इस बात से बिल्कुल अज्ञात हैं कि महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।