कोलकाता में निपाह वायरस से 25 वर्षीय नर्स की मौत, राज्य में पहला मामला

कोलकाता से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक निजी अस्पताल में 25 साल की एक महिला नर्स की निपाह वायरस से मौत हो गई। निपाह का इलाज मुख्य रूप से सपोर्टिव केयर से होता है जैसे ऑक्सीजन देना, वेंटिलेटर सपोर्ट, तरल पदार्थ चढ़ाना और दौरे नियंत्रित करना। कुछ एंटीवायरल दवाओं पर परीक्षण हुए हैं, लेकिन ठोस परिणाम नहीं मिले हैं।

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ता है मधुमेह का संकट

तेज़ी से बदलती जीवनशैली, शहरीकरण और अस्वस्थ खान-पान की आदतों के कारण भारत में मधुमेह (डायबिटीज) एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी चिंता जताई गई है कि मधुमेह से पीड़ित लोगों का एक बड़ा वर्ग अपनी बीमारी से अनजान रहता है, विशेष रूप से संसाधन-गरीब क्षेत्रों में।

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस का खतरा, 2 नर्सों की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से निपाह वायरस को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस संक्रमण के संकेत मिले हैं। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। झारखंड सरकार ने निगरानी बढ़ाने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी से हड़कंप, 50 से ज्यादा लोग बीमार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 स्थित आई ब्लॉक में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सप्लाई के पानी में सीवर का गंदा पानी मिल रहा है। इस मामले पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर डेल्टा-1 में दूषित पानी की समस्या को ठीक कर दिया गया है।

100 mg से ज्यादा नाइमेसुलाइड पर सरकार का बड़ा एक्शन, पूरे देश में बैन लागू

केंद्र सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पेन किलर दवा नाइमेसुलाइड को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम पेन किलर दवाओं के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए उठाया है।

यूपी के महोबा में नाग-नागिन का हमला किसान की हालत गंभीर, मरे सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान को नाग-नागिन के जोड़े ने एक साथ डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। किसान के भाई अजय चतुर्वेदी ने बताया कि सांपों को अस्पताल लाने के पीछे कोई अंधविश्वास नहीं था। उनका कहना था कि डॉक्टर अगर सांप की प्रजाति देख लेंगे, तो सही एंटी-वेनम देने में मदद मिलेगी और इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।

अमरोहा, फास्ट फूड की लत बनी 11वीं की छात्रा की मौत की वजह

यूपी के अमरोहा से एक बेहद दर्दनाक और चेतावनी देने वाला मामला सामने आया है। यहां फास्ट फूड खाने की आदत एक 16 साल की छात्रा की जान ले गई। अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि आंतों की इतनी खराब हालत के पीछे फास्ट फूड का लगातार सेवन ही मुख्य कारण था।

बिहार के सीतामढ़ी में HIV का विस्फोट! 7400 मरीज, हर महीने 40-60 नए केस

HIV

बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV संक्रमण की स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग 7400 तक पहुंच गई है और हर महीने 40–60 नए मामले सामने आ रहे हैं।सीतामढ़ी के सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ. हसीन अख्तर के अनुसार, जिले में HIV फैलने की एक बड़ी वजह माइग्रेशन है।