PoK को लेकर इमाम प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- “बहुत जल्द होगा भारत में शामिल”

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में शामिल करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। उमर अहमद इल्यासी ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात की तारीफ भी की।

आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ा दावा, 36 साल से सक्रिय नेता समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

आंध्र प्रदेश में कुख्यात नक्सली नेता सी नारायण राव समेत 9 उग्रवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में माओवादी विचारधारा से लोगों का भरोसा कम हुआ है।

डीएमके और एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी किए, महिलाओं से लेकर किसानों तक पर खास ध्यान

डीएमके और एआईएडीएमके के बड़े वादे

तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमके और एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों दलों ने महिलाओं, किसानों, छात्रों और गरीब परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता के वादे किए हैं।

लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की तैयारी, सीटें 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं, 273 सीटें होंगी आरक्षित

महिलाओं को 33% आरक्षण

केंद्र सरकार 2029 लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं, जिनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। संसद में इसके लिए संशोधन बिल लाए जा सकते हैं।

केरल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एक भी सांसद को नहीं मिला टिकट

केरल चुनाव में MPs को नहीं मिला टिकट

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है। इस बार किसी भी सांसद को टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने नए चेहरों और बागी नेताओं पर भरोसा जताते हुए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

राहुल गांधी को लेकर कंगना का बड़ा बयान

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कंगना ने कहा कि राहुल का व्यवहार महिलाओं को असहज करता है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद जैसी जगह पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

TMC ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, 74 विधायकों के कटे टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं, केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर, वीडी सतीसन को परावूर और चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

बेलूर मठ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार, कहा – “शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी”

बंगाल चुनाव: सीईसी का बड़ा संदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बंगाल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बेलूर मठ पहुंचकर उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव बिना दबाव, डर और हिंसा के कराए जाएंगे। आयोग सभी मतदाताओं की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर जताई नाराज़गी

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति के स्वागत में प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने के आरोपों के बाद राज्य की ममता बनर्जी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

आज की बैठक में सहमति: निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री, डिप्टी सीएम बनने की चर्चा

बिहार की राजनीति में एक बार फिर Nitish Kumar चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। करीब दो दशक तक राज्य की सत्ता में अहम भूमिका निभाने के बाद अब उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू के कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष भी देखा जा रहा है। कई कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं।