IG किरण एस. ने सकाहा शिव मंदिर की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस. ने मंगलवार को हरदोई जिले के सकाहा शिव मंदिर परिसर का दौरा किया। IG किरण एस. वर्ष 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते हैं। वर्तमान में वे लखनऊ रेंज के आईजी के पद पर तैनात हैं।

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई और चाकू से हत्या

दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक और गंभीर मामला सामने आया है। निजी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

कोलकाता के गोलपार्क में हिंसक झड़प, देसी बम और फायरिंग से दहशत, 10 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पॉश इलाके गोलपार्क में रविवार रात अचानक हालात बेकाबू हो गए। रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें देसी बम फेंके गए और गोलियां भी चलीं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह हिंसा इलाके में वर्चस्व कायम करने के मकसद से की गई थी। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गरियाबंद में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद दुतकैया गांव छावनी में तब्दील

गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैया गांव में दो पक्षों के बीच भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हिंसा की जड़ें एक साल पुराने विवाद से जुड़ी हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

बैतूल के दामजीपुरा में गाय से दुष्कर्म के बाद हिंसा, एक दर्जन दुकानें फूंकी गईं, भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र ग्राम दामजीपुरा में गाय के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए नर्मदापुरम, हरदा और छिंदवाड़ा जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

मोदीनगर में युवक की जलकर मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्मदाह की आशंका

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस जांच के दौरान मधुर के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को युवक ने गूगल पर, “मरा कैसे जाता है?”, “फांसी से कैसे मरा जाता है?” और “जलकर कैसे मरा जाता है?” जैसे सवाल सर्च किए थे।

खेरी पहुंचे लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, थानों और बॉर्डर पोस्ट का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र खेरी का दौरा किया। इससे पहले गुरुवार को आईजी किरण एस सीतापुर दौरे पर थे। वहां उन्होंने एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, कंप्यूटर लैब और कैंटीन का निरीक्षण किया था।

भुवनेश्वर में देसी बम विस्फोट से हड़कंप, 2 महिलाओं समेत 4 घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में मंगलवार को हुए देसी बम विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया है। यह टीम विस्फोट के पीछे की साजिश, इस्तेमाल की गई सामग्री और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 586 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन कवच 12.0 चलाया। यह ऑपरेशन पूरे 24 घंटे तक चला। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 328 COTPA चालान काटे।

युवती अपहरण मामला में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सुरक्षित बरामद

कोतवाली कोंच क्षेत्र में दर्ज युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन विवेचना की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।