मुरादाबाद में बुर्का पहनाने का वीडियो वायरल, हिंदू छात्रा से जबरन पहनवाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में कुछ बुर्का पहनी छात्राएं एक हिंदू छात्रा को बुर्का पहनने के लिए कहती नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में कुछ बुर्का पहनी छात्राएं एक हिंदू छात्रा को बुर्का पहनने के लिए कहती नजर आ रही हैं।

सरसावा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली मामला, सपा सांसद इकरा हसन ने जेल में कमलजीत चौधरी से की मुलाकात

सरसावा टोल प्लाजा पर किसानों से अवैध वसूली के मामले में जेल भेजे गए टोल कंपनी के स्थानीय पार्टनर और समाजवादी पार्टी के नेता कमलजीत चौधरी से बुधवार को कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन ने जिला कारागार पहुंचकर मुलाकात की। उधर, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान रोहित प्रधान और उसके साथियों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

गाजियाबाद में एक महीने के लिए BNSS की धारा 163 लागू, 16 फरवरी तक रहेगी सख्ती

गाजियाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 लागू कर दी है। होटल मालिक पहचान पत्र की जांच किए बिना किसी को कमरा नहीं देंगे, पेट्रोल पंपों पर कंटेनर में पेट्रोल या डीजल बेचने पर रोक, केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जाएगा।

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला, 5 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, अब तक 20 गिरफ्तार

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी की घटना से जुड़े पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मंगलवार को जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा था। पुलिस ने तुर्कमान गेट और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

दलित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आज़ाद, पुलिस घेरे और सियासी तनाव के बीच पूरा घटनाक्रम

आखिरकार नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के कपसाढ़ गांव पहुंच ही गए। जब चंद्रशेखर आज़ाद मेरठ पहुंच चुके थे, तो पुलिस पर दबाव बढ़ गया। इसी बीच देर रात सूचना आई कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

महोबा जिला जेल में नहाने को लेकर खूनी झड़प, कैदी ने गैंगस्टर के गाल को दांतों से काटा

महोबा जिला जेल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जेल के बाथरूम में नहाने के दौरान दो कैदियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जेलर पीके मिश्र ने बताया कि पानी के छींटे पड़ने को लेकर दोनों कैदियों में विवाद हुआ था। जेल में एक ही बाथरूम होने के कारण अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो जाते हैं।

भूमाफिया पर जीरो टालरेंस, मेजर की बीमार बेटी को 24 घंटे के भीतर मिला अपने मकान पर कब्जा

दबंगों की प्रताड़ना की शिकार एक मेजर की बेटी अंजना के लिए नये साल का पहला दिन जमाने भर की खुशियां लेकर आया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर सिर्फ 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसका करोड़ों का मकान उसे दिलाकर भूमाफियों को बंदी बना लिया। अंजना के सीएम से मुलाकात के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई। पुलिस ने इस प्रकरण में तत्काल जांच शुरू करते हुए अंजना को उनके मकान में कब्जा दिलाया।

महाराष्ट्र को मिले नए डीजीपी, सदानंद दाते संभालेंगे कमान

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पूर्व एनआईए प्रमुख सदानंद दाते को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी भी डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष होना चाहिए।

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर को घेरा, गाड़ी पर हमले का आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में सोमवार को चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर सी. मुरुगन उस समय भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सी. मुरुगन ने पत्रकारों से साफ तौर पर कहा, “चुनाव आयोग की ओर से मुझे जिस काम के लिए भेजा गया है, मैं वही काम पूरा कर के लौटूंगा।”

स्कूल परिसर में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दिनदहाड़े स्कूल परिसर के भीतर 11वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजकरण नैय्यर स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।