शिक्षक भर्ती 2025 में पदवृद्धि की मांग पर भोपाल में चौथे दिन भी धरना, 8721 पदों की मांग को लेकर डटे अभ्यर्थी

पदवृद्धि की मांग पर भोपाल में धरना जारी

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती 2025 के वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी 8721 पदों की जरूरत के मुकाबले 2901 पदों पर भर्ती से नाराज हैं और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR से मचा हड़कंप, जमीन सौदे में गंभीर आरोपों के बाद CM ने किया सस्पेंड

82 लाख की जमीन 18 लाख में, CSP पर FIR

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ जमीन सौदे में धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और सांठगांठ के आरोप में FIR दर्ज हुई। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। CM मोहन यादव ने उन्हें सस्पेंड कर कार्यालय सीज कराया। मामले में दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच जारी है।

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

हाईवे पर ट्रक-पिकअप भिड़े, 8 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश: बड़वानी में जन शिकायतों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे CM मोहन यादव

बड़वानी में CM मोहन यादव की समीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को बड़वानी पहुंचेंगे। जन विश्वास अभियान के तहत वे जन शिकायतों के समाधान, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लोक सेवाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री स्कूल की आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ किसानों, उद्यमियों और छात्रों से भी संवाद करेंगे।

सेहत को लेकर चिंता, MP में एनालॉग पनीर बैन: उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक; 3 राज्यों में पहले ही प्रतिबंध

एनालॉग पनीर पर MP सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। कम कीमत के कारण होटल, रेस्तरां और कैटरिंग में इसकी मांग बढ़ी है। जानिए एनालॉग पनीर क्या है, इसकी पहचान कैसे करें और गुणवत्ता से जुड़ी चिंताएं क्या हैं।

भोपाल निवास पर तिरंगा फहराकर सीएम मोहन यादव ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने टीटी नगर स्टेडियम की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देशवासियों से स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

एमपी में आज से शुरू होगा 6 महीने का ‘जन विश्वास अभियान’, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे मंत्री और अधिकारी

एमपी में शुरू हुआ 6 माह का जन विश्वास अभियान

मध्य प्रदेश सरकार ने 6 महीने का जन विश्वास अभियान शुरू किया है। हर शुक्रवार मंत्री और अधिकारी जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनेंगे, सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन नहीं रहे

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का इंदौर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन पर शिवराज सिंह चौहान, हेमंत खंडेलवाल और अनिल फिरोजिया सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

MP Ratlam: शादी के 5 दिन बाद रस्सी से उतरते समय गिरी दुल्हन, मौत; दलालों के जरिए हुई थी शादी

MP Ratlam:

MP Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम में शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आधी रात दूसरी मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतरने की कोशिश के दौरान रस्सी टूट गई, जिससे वह करीब 25 फीट नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो … Read more

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बना वन्यजीवों के पुनर्वास की मिसाल, 25 बाघ और 3 तेंदुए लौटे जंगल

सतपुड़ा बना बाघ संरक्षण की मिसाल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का रिवाइल्डिंग सेंटर अनाथ और भटके हुए बाघों-तेंदुओं को प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार कर जंगल में छोड़ रहा है। अब तक 25 बाघ और 3 तेंदुओं का सफल पुनर्वास हो चुका है, जिससे वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में मदद मिली है।