भोपाल में नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर NCW सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है।