इटावा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर महिला का शव फंदे से लटका मिला। मोना मूल रूप से आगरा जिले के जैतपुर कला क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भोपाल में नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर NCW सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है।