कल्याणी में दर्दनाक हादसा: डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा

सड़क सुरक्षा पर सवाल

कल्याणी–बैरकपुर एक्सप्रेसवे पर जेआईएस कॉलेज के पास डंपर ने साइकिल सवार राम टुडू को रौंद दिया। 58 वर्षीय राम टुडू की घटनास्थल पर गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है। कल्याणी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरहमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सूर्य नारायण पंडा, सिबाराम जेना, जगन नाहक और राकेश नाहक के रूप में हुई है।

भुवनेश्वर में थार की तेज रफ्तार ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, दोस्त गंभीर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कैपिटल हॉस्पिटल चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर कैपिटल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे में शामिल थार को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूरत में कातिल मांझे का कहर, फ्लाईओवर से गिरा परिवार

सूरत में मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पतंगबाजी के दौरान उड़ रहे कातिल मांझे की चपेट में आने से एक चलती मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और पूरा परिवार 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर कातिल मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, IIT इंदौर ने विकसित की स्मार्ट AI तकनीक

देश में हर साल सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान चली जाती है। हादसों को रोकने के लिए सरकार स्तर पर कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुहास जोशी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और टिकाऊ परिवहन आज की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

बिहार में ‘गड्ढा बताओ, इनाम पाओ’ योजना, शिकायत पर मिलेंगे 5 हजार रुपये

बिहार की सड़कों पर गड्ढों की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार एक नई और अनोखी योजना लाने जा रही है। सड़क पर गड्ढे की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। डॉ. दिलीप जायसवाल ने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब कोई भी संवेदक निविदा मूल्य से 10 प्रतिशत से कम पर टेंडर नहीं डाल सकेगा।

ड्यूटी पर तैनात Zepto डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की सड़क हादसे में मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेहंदीपट्टनम इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अभिषेक की मौत हो गई। मृतक अभिषेक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, डिलीवरी के सख्त समय-सीमा को खत्म किया जाए, जिससे कर्मचारियों पर दबाव न बने, सभी गिग वर्कर्स के लिए अनिवार्य दुर्घटना बीमा लागू किया जाए

15 दिसंबर से सफर बदल जाएगा, यमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्पीड कम, चालान ज़्यादा

EXPRESSWAY

यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले ड्राइवरों के लिए अहम अपडेट है। सरकार ने दोनों एक्सप्रेसवे की स्पीड लिमिट घटाने का फैसला किया है। यह नियम 15 दिसंबर से लागू होगा और तय की गई लिमिट से ऊपर गाड़ी चलाने पर भारी चालान कटेगा।