शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी और नकली पिस्तौल के साथ पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले 21 वर्षीय युवक को सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने युवक के संदिग्ध व्यवहार की सूचना सेना को दी थी। सूचना मिलने पर मिलिट्री पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी बरेली स्थित सैन्य इंटेलिजेंस अधिकारियों को भी दे दी गई है।

मऊ में नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

UP में कलेक्टर कार्यालय के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, होमगार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। लीलावती का कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के चक्कर काट रही थी, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।

संभल में मस्जिद पर चला बुलडोजर, परिसर से मिले पोस्टर और आपत्तिजनक सामग्री

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जानकारी के अनुसार, इस मामले में जनवरी 2026 में सात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी।

10 राउंड फायरिंग कर भागा युवक, पुलिस ने घेरा तो सड़क पर किया हंगामा, दरोगा से भी हुई धक्का-मुक्की

दबंग ने मथुरा में 10 फायर किए, मचा बवाल

मथुरा में एक युवक ने विवाद के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद वह भाग निकला, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। मामले की जांच जारी है।

गाजियाबाद में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर प्रशासन का एक्शन, इमारत सील

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने एक अवैध रूप से संचालित मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी तैनात किया गया।

गोंडा में गरजे CM योगी, बोले- दंगाइयों ने उत्सव रोकने की कोशिश की तो वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी होगा स्वाहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोंडा के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई।

संभल दंगे के 48 साल बाद मिला इंसाफ: 1978 दंगे में मारे गए कारोबारी के परिवार को जमीन, शुरू हुआ पुनर्वास

48 साल बाद दंगा पीड़ित परिवार को मिला हक

संभल में 1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को 48 साल बाद पुनर्वास की सौगात मिली है। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रामशरण रस्तोगी के परिवार को 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा देकर नए घर की नींव रखी गई।

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क केवल व्यक्तिगत हत्याओं तक सीमित नहीं था।

फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर की युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बकेवर थाना क्षेत्र में लापता हुए युवक विजय निषाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले का सफल अनावरण कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।