जानिए प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा बेहतर चना या पनीर

चना और पनीर में कौन ज्यादा पौष्टिक?

चना और पनीर दोनों शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। पनीर में प्रोटीन अधिक होता है, जबकि चने में फाइबर और अन्य पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिलते हैं। वजन घटाने और मसल्स बढ़ाने के लक्ष्य के अनुसार दोनों में से सही विकल्प चुनें।

क्या वैभव सही में 15 वर्ष के हैं? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी हैरान कर देने वाली टिप्पणी-

Brett Lee Statement:

Brett Lee Statement: (वैभव सूर्यवंशी), आज हर किसी की जुबान पर यही नाम है। महज 15 साल की उम्र में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आज अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है। वैभव की उम्र को लेकर कई सारे अनुभवी क्रिकेटर, एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी टिप्पणी साझा करते रहते हैं। लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की टिप्पणी ने सभी को हैरान कर दिया है। वैभव ने हाल ही में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में डेब्यू किया था। उनके डेब्यू करने से वह अब सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए।

Brett Lee Statement: ब्रेट ली- “वैभव की उम्र हमेशा चर्चा का विषय बनी रहेगी”-

Beer Biceps को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा, वैभव के खेल को देखकर सभी के मन में यह सवाल आता है कि क्या वैभव सही में 15 साल के हैं?

आगे ली कहते हैं, मैं वैभव के खेल से काफी इंप्रेस हूं। वे इस तरीके से शॉट्स का चयन करते हैं, मानो उनके पास कई वर्षों का अनुभव है। उनकी बल्लेबाजी को देखकर हर खेमे, क्रिकेट एक्सपर्ट्स, दर्शकों को यह आशंका होती है कि क्या सही में वैभव 15 साल के हैं। अगर वह 15 साल के नहीं भी हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे 16, 17 और 18 के होकर भी इस प्रकार का क्रिकेट खेल सकते हैं। ज्यादा उम्र होने से वैभव की तकनीक में कोई गिरावट नहीं आएगी।”

Brett Lee Statement: ब्रेट ली- “वैभव फॉर्म पर निर्भर नहीं रहते”-

ब्रेट ली ने कहा कि वैभव को किसी प्रकार की फॉर्म की जरूरत नहीं है या बल्लेबाज मात्र 10-15 मिनट भी क्रीज़ पर खड़ा रहे तो खुद-ब-खुद फॉर्म बना लेगा।

आगे ली कहते हैं, “मुझे आज भी वह आईपीएल में खेली गई 97 रन की पारी याद है। उस समय वैभव के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ही थे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जितनी रफ्तार से गेंद डाल रहे थे, उससे अधिक रफ्तार से वैभव उस गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा रहे थे। मुझे वैभव पर पूरा भरोसा है कि वह भारतीय टीम के लिए आने वाले वक्त में अहम किरदार निभाएंगे। बस टीम मैनेजमेंट, स्टाफ, कोच, टीम मेंबर्स को यह ध्यान रखना होगा कि वैभव पर किसी प्रकार का दबाव न आए। वे अभी बच्चे हैं। उन्हें बच्चा रहने दें

यह भी पढ़े- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस और ट्रक: 40 यात्री घायल

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस और ट्रक: 40 यात्री घायल

अनंतपुर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में वोल्वो बस और आइशर ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए, जबकि 10 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अमित शाह ने की पुडुचेरी पुलिस की तारीफ, बोले- ‘दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक’

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुडुचेरी पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ प्रदान किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 5,000 से कम कर्मियों वाली पुडुचेरी पुलिस ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, वीरता, सेवा और समर्पण से यह सम्मान हासिल किया है। पुडुचेरी पुलिस को राष्ट्रपति कलर … Read more

कनाडा में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या, 7 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो में हिमांशी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद अब्दुल गफूरी को गिरफ्तार किया। दोनों के बीच करीबी संबंध थे। आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप है। भारतीय कॉन्सुलेट ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।

PM मोदी और अमित शाह को भाए राघव चड्ढा? BJP में एंट्री के बाद क्या कैबिनेट में मिलेगी जगह, जानिए क्या है चर्चा!

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी हालिया मुलाकात को इसी कड़ी में अहम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के टीवी स्टूडियो से लेकर तमाम मोर्चों पर पोस्टर … Read more

क्रीमी लेयर पर मायावती का RSS पर हमला, बोलीं- संविधान की मूल भावना के खिलाफ

Mayawati’s Statement: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण में क्रीमी लेयर की बात करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मानवतावादी संविधान के उद्देश्यों के भी … Read more

NBESM द्वारा इस दिन जारी होगी सिटी स्लिप, जानें कैसे करें डाउनलोड

 NEET PG Exam City Slip 2026:

NEET PG Exam City Slip 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पीजी (NEET PG 2026) परीक्षा में आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही (NEET PG Exam City Slip 2026) करेगा। (NBESM) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक सिटी स्लिप 17 अगस्त को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

NEET PG Exam City Slip 2026: ईमेल द्वारा शहरी जानकारी प्राप्त करने का मिलेगा मौका-

NBESM ने इस बार परीक्षा में कई प्रकार अहम बदलाव किए हैं। जानकारी के अनुसार आयुर्वेद विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBESM) परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी सिर्फ वेबसाइट के माध्यम से ही नहीं प्रदान करेगा, परीक्षा शहर की जानकारी ईमेल द्वारा भी संचालित की जाएगी। ईमेल या वेबसाइट लिंक पर क्लिक करके परीक्षार्थी परीक्षा शहर (Exam City) से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस जानकारी के माध्यम से परीक्षार्थी पूर्व यात्रा की तैयारी भी कर सकेंगे।

NEET PG Exam City Slip 2026: कैसे डाउनलोड करें NEET PG Exam Centre Slip-

NEET PG 2026 परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए NBESM जल्द ही एग्जाम (NEET PG Exam City Slip) जारी कर करेगा। एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

1. NEET PG Exam City slip को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करना होगा।

2. वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको सिटी स्लिप/ Login पर क्लिक करना होगा।

4. अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।

5. जानकारी दर्ज करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड-

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पीजी NEET PG 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट निकाल लें।

कब होगा परीक्षा का आयोजन-

इस बार NEET PG 2026 एग्जाम का आयोजन एक ही शिफ्ट और एक ही दिन में होगा। परीक्षा का समय सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:30 तक निर्धारित किया गया है

यह भी पढ़े- महाराष्ट्र में दूध हुआ ₹2 महंगा, 11 अगस्त से नए रेट लागू, गाय का दूध ₹62 लीटर

भोपाल निवास पर तिरंगा फहराकर सीएम मोहन यादव ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने टीटी नगर स्टेडियम की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देशवासियों से स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

महाराष्ट्र में दूध हुआ ₹2 महंगा, 11 अगस्त से नए रेट लागू, गाय का दूध ₹62 लीटर

11 अगस्त से महाराष्ट्र में दूध महंगा होगा

महाराष्ट्र में 11 अगस्त से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। गाय का दूध 62 और भैंस का 78 रुपये मिलेगा। डेयरी संचालकों ने बढ़ी परिवहन और संग्रह लागत को वजह बताया है। सरकार ने दूध पर MSP लागू करने से इनकार किया है।