बिहार में नई चीनी मिल लगाने वालों को बड़ा तोहफा, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ सरकारी जमीन

बिहार सरकार ने राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ‘बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति, 2026’ लागू कर दी है। इस नीति को बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।

बिहार के मुंगेर में इंसानियत शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 15 वर्षीय रिश्तेदार ही निकला दरिंदा

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर खड़गपुर एसडीपीओ (SDPO) और एफएसएल (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गोली लगने से घायल, साथी मौके से फरार

Bihar Case:

Bihar Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुशहरी थाना क्षेत्र के गंगापुर भटौलिया नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अमित सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि … Read more

NEET का फर्जी पेपर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बिहार पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने NEET-UG समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

मरीजों को आग के हवाले छोड़कर भागा अस्पताल, फायर पाइटिंग व्यवस्था पर सवाल

Bihar: मरीजों को आग के हवाले छोड़कर भागा अस्पताल, फायर पाइटिंग व्यवस्था पर सवाल

Bihar: राजधानी दिल्ली के अंतर्गत मालवीय नगर में एक होटल मालिक की लापरवाही से भड़की भीषण आग में देश-विदेश के कई लोग जलकर मर गए और कई अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहे हैं। लापरवाही और अमानवीयता की यह इंतिहा हर जगह देखी जा रही है। दिल्ली के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में आग … Read more

तालाब में डूबने से मरे एक ही परिवार के पांच बच्चे, खुदा हुआ गड्ढा बना मुसीबत

Bihar: तालाब में डूबने से मरे एक ही परिवार के पांच बच्चे, खुदा हुआ गड्ढा बना मुसीबत

Bihar: राज्य के मधुबनी जिले के पतोना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तालाबनुमा बड़े गड्ढे में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। तालाब … Read more

Muzaffarpur में Vande Bharat समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिहार के मुजफ्फरपुर से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों पर पथराव कर दिया। रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। ट्रेन में मौजूद स्कॉर्ट टीम ने इसकी जानकारी दी।

बिहार में 150 करोड़ का Eye Hospital बनाएंगे गौतम अडाणी, हर साल 3.3 लाख लोगों का होगा इलाज

Gautam Adani ने बिहार के सारण जिले में ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की है। ATOM सेंटर के जरिए नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञ और महिला स्वास्थ्य कर्मियों को तैयार किया जाएगा।

नेहरू प्लेस में नॉर्थ ईस्ट की युवती और उसकी दोस्त से बदसलूकी, पीछा कर की मारपीट

यहां क्लब से बाहर निकलने के बाद नॉर्थ ईस्ट की एक युवती और उसकी महिला मित्र के साथ कथित तौर पर पीछा करने, बदसलूकी और मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार में मिड-डे मील खाते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी, 250 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।