ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान के तेल ठिकानों पर कब्जे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। करीब दो महीने पहले हुआ सीजफायर अब टूट चुका है और दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे मिडिल ईस्ट को चिंता में डाल दिया है। खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

ओमान तट पर हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने अमेरिका के सामने दर्ज कराया कड़ा विरोध

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई है। ओमान के तट के पास एक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे प्रभावी रास्ता है।

खाड़ी में बढ़ा तनाव: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, केशम द्वीप पर 6 हवाई हमलों का दावा

केशम द्वीप पर हमलों के दावे से बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। केशम द्वीप पर छह हवाई हमलों का दावा किया गया है। ईरान ने सख्त चेतावनी दी है, जबकि अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि बाकी है।

“अगर मैं नहीं होता तो इजरायल भी नहीं होता…” ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वह नहीं होते तो आज इजरायल का अस्तित्व भी नहीं होता। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मध्य पूर्व में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, अमेरिकी हमले के बाद कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन अटैक का दावा

अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। तनाव के बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मिसाइल लॉन्च का एक वीडियो भी प्रसारित किया। वीडियो में एक मिसाइल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला स्टिकर दिखाई दिया।

युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, ईरान ने कुवैत पर दागे मिसाइल और ड्रोन, पूरे देश में गूंजे सायरन

कुवैत पर फिर हमला, बढ़ा तनाव

ईरान ने सोमवार सुबह कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसे कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया। पूरे देश में चेतावनी सायरन बजाए गए। इस घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं और कूटनीतिक बातचीत भी तेज हुई है।

गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य कदम, नेतन्याहू ने 70% इलाके पर कब्जे का दिया आदेश

गाजा के 70% हिस्से पर कब्जे की तैयारी

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण बढ़ाने का आदेश दिया है। इस फैसले को सीजफायर समझौते के खिलाफ माना जा रहा है। लगातार हमलों और विस्थापन के बीच गाजा में मानवीय संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच IRGC का बड़ा बयान, कहा- ‘दोबारा जंग की संभावना कम’

Iran crisis: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई कार्रवाई के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है। हालांकि, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने फिलहाल अमेरिका के साथ बड़े युद्ध की संभावना को कम बताया … Read more

ट्रंप-नेतन्याहू की एक सुर में चेतावनी, बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर अमेरिका और इजरायल का सख्त रुख सामने आया है। अमेरिका और इजरायल के इस सख्त रुख के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका-ईरान डील पर फिर बढ़ा सस्पेंस, यूरेनियम मुद्दे पर दोनों देशों के दावे अलग

मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की चर्चा तेज है, लेकिन जैसे ही डील फाइनल होने की खबरें सामने आईं, दोनों देशों के बयानों में बड़ा फर्क दिखने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संभावित समझौते में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिश भी शामिल हो सकती है।