मिडिल ईस्ट तनाव पर पीएम मोदी एक्टिव, ओमान और मलेशिया के नेताओं से की अहम बातचीत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत की कूटनीति लगातार एक्टिव नजर आ रही है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। खाड़ी में संघर्ष शुरू होने के बाद से पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

LPG संकट के बीच पीएम मोदी का ऐलान, भारत दुनिया के लिए सुरक्षित ऊर्जा का केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएक्सटी शिखर सम्मेलन में कहा कि आज पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत तेजी से और लगातार प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “आज पूरी दुनिया जानती है कि अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको भारत से जुड़ना होगा।

पीएम मोदी ने की अमित शाह के भाषण की सराहना, कहा: तर्क, तथ्य और संसदीय गरिमा का मजबूत संदेश

अमित शाह के भाषण पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में दिए गए अमित शाह के भाषण की सराहना की। शाह ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, संसदीय नियमों, लोकतांत्रिक परंपराओं और लोकसभा की कार्यप्रणाली से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाया वैश्विक तनाव, खाड़ी देशों से लगातार बात कर रहे PM मोदी

मिडिल ईस्ट इस वक्त भीषण युद्ध की आग में झुलस रहा है। इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर बड़े हमले कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई।

सीसीएस की आपात समीक्षा: पश्चिम एशिया हालात पर गंभीर चर्चा, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मोदी की हाईलेवल बैठक

पश्चिम एशिया में हमलों के बाद बढ़े तनाव को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समिति की बैठक हुई। प्रवासी भारतीयों, छात्रों और यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की गई। दो देशों के नेताओं से बातचीत कर शांति और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया गया।

होली पर योगी सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी

होली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने बताया कि कोरोना काल खत्म होने के बाद भी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इनमें 15 करोड़ लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की CCS बैठक आज रात 10 बजे, सुरक्षा और एनर्जी पर मंथन

मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। क्षेत्र में जारी सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भारत पारंपरिक रूप से संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता रहा है।

मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का उद्घाटन

मेरठ, उत्तर प्रदेश, 22 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) और मेरठ मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। RRTS दूरी: ~82.15 किमी (दिल्ली‑मेरठ), RRTS गति: डिज़ाइन 180 किमी/घंटा, प्रचालन 160 किमी/घंटा। मेरठ मेट्रो:

दिल्ली में बदला मेट्रो स्टेशन का नाम, ‘उद्योग भवन’ अब बना ‘सेवा तीर्थ भवन’

दिल्ली से एक अहम प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। राजधानी के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदलकर ‘सेवा तीर्थ भवन’ कर दिया गया है। नए कार्यालय से ही प्रधानमंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी कीं। लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का ऐलान। स्टार्ट अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी।

सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, पीएम मोदी से परिवार संग की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की औपचारिक घोषणा कर दी है। अर्जुन की होने वाली पत्नी का नाम सानिया चंदोक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह के जरिए सगाई की थी, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।