ताले में कैद बाजना का पशु अस्पताल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच मथुरा के बाजना क्षेत्र में स्थित सरकारी पशु अस्पताल अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि अस्पताल भवन की मरम्मत कराकर यहां नियमित रूप से डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

दिल्ली को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात, कुल संख्या 370 पहुंची

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

नर्मदापुरम में खौफ बना गर्म पानी का बोरवेल, सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सोमलवाड़ाखुर्द में स्थित एक घर का बोरवेल इन दिनों किसी चमत्कार की तरह नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकट की वजह बन गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। गृहस्वामी आकाश महालहा ने बताया, “एक महीने से बोरवेल से लगातार गर्म पानी आ रहा है।

चीन में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, भारत से आने वाली उड़ानों की स्क्रीनिंग शुरू

भारत के बाद अब चीन में भी निपाह वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चीन ने उन सभी देशों से आने वाली उड़ानों पर स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। निपाह वायरस (Nipah Virus – NiV) एक जूनोटिक वायरस है, यानी यह जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह Paramyxoviridae परिवार और Henipavirus जीनस से संबंधित है।

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ता है मधुमेह का संकट

तेज़ी से बदलती जीवनशैली, शहरीकरण और अस्वस्थ खान-पान की आदतों के कारण भारत में मधुमेह (डायबिटीज) एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी चिंता जताई गई है कि मधुमेह से पीड़ित लोगों का एक बड़ा वर्ग अपनी बीमारी से अनजान रहता है, विशेष रूप से संसाधन-गरीब क्षेत्रों में।

मध्य प्रदेश में दूषित पेयजल पर NGT का सख्त रुख

मध्य प्रदेश के कई शहरों में सीवेज मिला और दूषित पेयजल सप्लाई होने को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। पेयजल से समझौता नहीं होगा। राज्य के सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस का खतरा, 2 नर्सों की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से निपाह वायरस को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस संक्रमण के संकेत मिले हैं। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। झारखंड सरकार ने निगरानी बढ़ाने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

100 mg से ज्यादा नाइमेसुलाइड पर सरकार का बड़ा एक्शन, पूरे देश में बैन लागू

केंद्र सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पेन किलर दवा नाइमेसुलाइड को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम पेन किलर दवाओं के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए उठाया है।

भारत मलेरिया उन्मूलन के बेहद करीब, ICMR की रिपोर्ट से मिले सकारात्मक संकेत

भारत जल्द ही मलेरिया जैसी घातक बीमारी से मुक्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। यह दावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (NIMR) की हालिया रिपोर्ट में किया गया है। NIMR की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शहरों में मलेरिया का स्वरूप बदल रहा है। निर्माण स्थलों पर जमा पानी, खुले कंटेनर और अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों में एनोफेल्स स्टेफेन्सी मच्छर की मौजूदगी के कारण अर्बन मलेरिया के मामले बढ़ रहे हैं।

एम्स का चौंकाने वाला सर्वे, 13 साल की उम्र में नशे की ओर बढ़ते स्कूली बच्चे

AIIMS

स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर एम्स का एक हैरान करने वाला सर्वे सामने आया है। इस अध्ययन में खुलासा हुआ है कि देश के कई शहरों में स्कूली बच्चे कम उम्र में ही नशीले पदार्थों, धूम्रपान और शराब की ओर बढ़ रहे हैं। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि जैसे-जैसे छात्र उच्च कक्षाओं में पहुंचते हैं, नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ता जाता है। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों में नशे के इस्तेमाल की संभावना कक्षा आठवीं के छात्रों से लगभग दोगुनी पाई गई।