गाजियाबाद में 10 करोड़ की रंगदारी का खुलासा, बिल्डर को धमकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़े रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वॉट और क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई थी, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

बाड़मेर में बर्बरता: चैटिंग के शक में युवक को पीटा, पेशाब पिलाने की कोशिश

राजस्थान के बाड़मेर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को सिर्फ एक लड़की से चैटिंग करने के शक में बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है और कुछ लोग उसका वीडियो बनाते हुए उसे जबरन गंदगी खिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

कानपुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग सिपाही पर गंभीर आरोप, युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज

कानपुर नगर में पुलिस विभाग की छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही योगेंद्र सिंह पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अश्लील सामग्री बनाने से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

बोकारो मर्डर केस: प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, पुलिस की लापरवाही पर एक साथ 28 कर्मी सस्पेंड

झारखंड के बोकारो से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका को जंगल में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़िता की मां शुरुआत से ही अपने पड़ोसी युवक पर शक जता रही थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

गाजियाबाद में चोरी की कोशिश नाकाम, शटर और दीवार के बीच फंसा चोर

गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी की कोशिश करने आया एक युवक खुद ही फंस गया और उसे बचाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक (पुत्र गणेश), निवासी बिहार के रूप में हुई है।

जहानाबाद गुरुकुल हॉस्टल मर्डर केस, गार्ड ने मासूम से दरिंदगी के बाद की हत्या

जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र स्थित मुठेर-लोदीपुर गांव के गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि उसने सुरक्षा में लापरवाही बरती और घटना के बाद सबूत छिपाने की कोशिश की।

दिल्ली-पंजाब में ISI-BKI टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से जासूसी और ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े टेरर, जासूसी और हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली और पंजाब से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के अनुसार, यह नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई संवेदनशील इलाकों तक फैला हुआ था।

बिहार: फिल्मी अंदाज में पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बड़ा अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर कथित देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। स पूरे ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई पुलिस अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही।

नासिक BPO मामला: महिला कर्मचारियों से यौन शोषण के आरोप में 6 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आईटी कंपनी के बीपीओ सर्विस से जुड़े 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रीवा में खौफनाक वारदात, नशे में धुत पति ने पत्नी को चाकू से गोदा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।