सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, मौर्या एक्सप्रेस से शराब तस्कर गिरफ्तार

सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। सउनि शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, आरपीएफ पोस्ट सीवान (टास्क टीम), सउनि आनंद मोहन सिंह, आरपीएफ पोस्ट सीवान, सउनि बृजसुंदर, आशीष छपरा (टास्क टीम), हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय, आरपीएफ पोस्ट सीवान, कांस्टेबल शिव प्रसाद तिवारी, आरपीएफ पोस्ट सीवान, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह।

बुलंदशहर मां-बेटी हाईवे गैंगरेप केस, 9 साल बाद 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नौ साल पहले सामने आए बहुचर्चित मां-बेटी हाईवे गैंगरेप मामले में आखिरकार न्याय का फैसला आ गया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीसी) वरुण कौशिक ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

भदोही में दिल दहला देने वाली घटना, शराब के नशे में पिता ने 4 साल के बेटे की हत्या की

त्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने शराब के नशे में अपने ही चार साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसी तरह का एक और मामला केरल के कोझिकोड जिले से सामने आया है। यहां पुलिस ने मानसिक रूप से अस्थिर 38 वर्षीय महिला को अपने पांच साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इंग्लैंड में कबड्डी टूर्नामेंट बना रणक्षेत्र, 3 भारतीयों को 11 साल से ज्यादा की जेल

इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के डर्बी शहर में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में ब्रिटेन की अदालत ने तीन भारतीय नागरिकों को कुल 11 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई है। वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मैट क्रूम ने कहा कि यह घटना स्थानीय लोगों और टूर्नामेंट देखने आए दर्शकों के लिए बेहद डरावनी थी। उन्होंने जांच में सहयोग करने वालों का आभार जताया।

चित्तौड़गढ़ में पति की हत्या, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को तमलाव गांव में एक महिला ने अपने पति मोहन गुर्जर (45) की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में भी एक दुखद घटना हुई। 35 वर्षीय राम लाल ने अपने खेत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मुजफ्फरनगर से अगवा दलित नाबालिग का महाराष्ट्र से सकुशल रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के अपहरण जबरन धर्म परिवर्तन और रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 137(2) और 87 बीएनएस (किडनैपिंग और जबरन ले जाने से जुड़ी धाराएं) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बीटेक पास बेटे ने माता-पिता की हत्या कर गोमती में फेंके शव, जौनपुर में सनसनी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर की तलाशी ली, जहां से हत्या में इस्तेमाल किया गया सामान और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। गोमती नदी में गोताखोरों की मदद से शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट स्कैम, 57 वर्षीय महिला से ₹2.05 करोड़ की ठगी

BENGLURU

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एचएएल पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 57 वर्षीय महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर जालसाजों ने महीनों तक डर में रखा और उससे ₹2.05 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। 19 जून से 27 नवंबर के बीच महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹2,05,16,652 रुपये ट्रांसफर किए। 27 नवंबर को उसे ठगी का एहसास हुआ, जब स्कैमर्स ने उसे NOC लेने के लिए पुलिस स्टेशन आने को कहा।

साइबर ठगी के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, फर्जी SMS फैक्ट्री का भंडाफोड़

CBI

देश में साइबर ठगी के मामलों पर नकेल कसने के लिए CBI की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब CBI ने फर्जी SMS भेजने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब 21 हजार SIM कार्ड हासिल किए थे। इन सभी SIM कार्ड को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कंट्रोल किया जा रहा था, CBI की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों के चैनल पार्टनर और कर्मचारी भी अवैध तरीके से SIM कार्ड उपलब्ध कराने में शामिल हो सकते हैं। इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हबीबपुर थाना की तेज़ कार्रवाई से गौ तस्करी नाकाम, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मालदा में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मालदा में गौ तस्करी के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक रूबेल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध गौ तस्करी की साजिश को रोकते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया।