भोपाल में अजीब चोरी का खुलासा, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी घरों में चोरी के लिए घुसता था। अमरनाथ कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन सामाजिक झिझक के कारण किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

तांत्रिक के अंधविश्वास का खेल, नाबालिग से अश्लील हरकत, 3 लाख की ठगी

फतेहपुर सीकरी निवासी एक परिवार के साथ अंधविश्वास के नाम पर ठगी और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। कथित तांत्रिक संतोषी उर्फ भैरव बाबा ने परिवार को डराने के लिए यह झूठ फैलाया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी छह माह की गर्भवती है और उसके पेट में जिन्न का बच्चा है। जब परिवार को शक हुआ तो बेटी को डॉक्टर को दिखाया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और गर्भवती होने की बात झूठी थी।

दिल्ली में नकली घी–नमक का बड़ा रैकेट बेनकाब, 4 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की ईस्टर्न रेंज क्राइम ब्रांच ने मिलावटी और नकली ब्रांडेड सामान बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आगर मालवा में जैन मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

आगर मालवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित प्रसिद्ध वासूपूज्य तारक धाम जैन मंदिर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो कश्मीरी युवक हिरासत में, भीख मांगने के दौरान लोगों को हुआ शक

जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक इलाके में घूम-घूमकर भीख मांग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड और तस्वीरें कश्मीर पुलिस को सत्यापन के लिए भेज दी हैं। साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी पूछताछ में शामिल किया गया है।

स्कूल परिसर में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दिनदहाड़े स्कूल परिसर के भीतर 11वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजकरण नैय्यर स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, UP STF ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UP STF) ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा, फर्जी आयुष्मान कार्ड से जुड़े रिकॉर्ड, लैपटॉप और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

West Bengal News: कोचबिहार में पूर्व तृणमूल नेता पर गोलियों की घटना, पुलिस हमलावरों की तलाश में

मिथुन राजभर की हालत गंभीर

कोचबिहार के दिनहाटा में तृणमूल नेता मिथुन राजभर पर उनके घर के सामने बदमाशों ने गोली चलाई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Hanskhali Case: नाबालिग से हुए जघन्य अपराध में 9 दोषियों को सज़ा, सीबीआई जांच में खुलासा

नदिया में जघन्य अपराध का न्याय हुआ पूरा

Hanskhali Case में नदिया जिले की अदालत ने नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में 9 आरोपियों को दोषी ठहराया। मुख्य दोषियों को आजीवन कारावास और अन्य को अलग-अलग सज़ाएँ व जुर्माना सुनाया गया। यह मामला हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई द्वारा जांचा गया था।

अंधविश्वास के नाम पर लाखों की ठगी, झुंझुनूं पुलिस ने फर्जी बंगाली बाबा को दबोचा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेहाड़ा थाना पुलिस ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक ही परिवार से करीब 10 लाख 10 हजार 840 रुपये की ठगी करने वाले फर्जी बंगाली बाबा को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।