Uttarakhand Rain Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Rain Alert:

Uttarakhand Rain alert: उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के तीन जिलों—रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर—में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Uttarakhand Rain Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है

Uttarakhand Rain Alert:देहरादून में 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को आसमान आंशिक से पूर्णतः बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति झोंकों के दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Rain Alert: पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड-

गुरुवार शाम तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, पिथौरागढ़ में 29.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही।
इसके अलावा:
मुक्तेश्वर – 10.4 मिमी
देहरादून – 5 मिमी
नई टिहरी – 1.4 मिमी
स्वचालित मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार:
गंगोलीहाट – 29 मिमी
जागेश्वर – 25.5 मिमी
सोंग क्षेत्र – 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

13 जून-

पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

14 जून-

राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

15 जून-

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी मौसम बदला-बदला रह सकता है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान के तेल ठिकानों पर कब्जे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद

CM पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- ‘भारत का युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी’

CM पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग एवं शहरी विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नियुक्ति पत्र सौंपने का शुभ अवसर पुष्कर सिंह धामी ने … Read more

उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, धामी सरकार के कामकाज की सराहना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नितिन नवीन का यह दौरा संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देता है।

हरिद्वार के हर की पौड़ी पर शराब के नशे में युवकों का हंगामा, महिलाओं से छेड़खानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाट भक्तों से भरे हुए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

देहरादून में महंगाई का बड़ा झटका, नींबू 250 रुपये किलो पहुंचा, फल-सब्जियों से लेकर दूध-दही तक महंगा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खाने-पीने की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है।

कैंची धाम जा रहा लखनऊ का परिवार हादसे का शिकार, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 5 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहा था, तभी उनकी कार भवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां कैंचीधाम बाइपास का निर्माण कार्य अभी अधूरा है।

ईंधन संकट के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब हफ्ते में एक दिन रहेगा ‘No Vehicle Day’

वैश्विक संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार PM Surya Ghar Yojana के तहत Rooftop Solar को बढ़ावा देगी। होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी आवासों में PNG गैस उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

पीएम मोदी की अपील पर उत्तराखंड के सीएम धामी की बड़ी पहल, आधा किया अपना काफिला

Uttarakhand: पीएम मोदी की अपील पर उत्तराखंड के सीएम धामी की बड़ी पहल, आधा किया अपना काफिला

Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचत अपील को ‘राष्ट्रहित का संकल्प’ बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा संरक्षण और … Read more

खराब मौसम बना खतरा, उत्तराखंड में दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच खराब मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे हेलीकॉप्टर सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 7 लाख 72 हजार लोग कर चुके दर्शन

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 7 लाख 72 हजार लोग कर चुके दर्शन

Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पिछले 19 दिन से जारी है। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धाभाव के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नतीजन, चारधाम में अब तक 7 लाख 72 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किए हैं। जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ में लगभग 3 लाख … Read more