बेंगलुरु में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की रिश्वत लेते एक्साइज अफसर गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार प्रदूषण कम करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
तेहरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और बढ़ती हिंसा के बीच ईरान की सेना पर एक बड़े सशस्त्र हमले की खबर सामने आई है। इस हमले को लेकर दावा किया गया है कि यह कार्रवाई प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए की गई। PAK ने सोशल मीडिया पर IRGC को निशाना बनाए जाने के कई वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में गोलीबारी, धमाके और जलते हुए भवन नजर आते हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
ईरान में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बढ़ती अशांति के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है और सभी से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में ईडी की टीम ने कुल 16 ठिकानों पर तलाशी ली, जहां से करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी और लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। यह मामला कई साल पुराना बताया जा रहा है। आरोप है कि कागजों में मध्य प्रदेश के रेत घाटों से खनन दिखाया गया, जबकि हकीकत में महाराष्ट्र के घाटों से अवैध रेत निकाली जा रही थी।
राजस्थान की पर्यटन नगरी उदयपुर से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां तीन युवकों पर महाराष्ट्र की एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। ये घटना शहर में पिछले 23 दिनों में दूसरी गैंगरेप की घटना है। इससे पहले एक आईटी कंपनी की महिला अधिकारी के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।
ईरान में बढ़ती हिंसा और तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। तेहरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए विमान तैयार रखा गया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे ईरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी अपडेट्स नियमित रूप से चेक करते रहें।
आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक विमान के साथ हादसा हो गया। एयरलाइन के मुताबिक, एयरबस A350 विमान जब घने कोहरे के बीच रनवे पर टैक्सी कर रहा था। इस घटना पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “एयर इंडिया यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और रिफंड देने में पूरी सहायता की जा रही है।
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी की घटना से जुड़े पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मंगलवार को जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा था। पुलिस ने तुर्कमान गेट और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
सूरत में मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पतंगबाजी के दौरान उड़ रहे कातिल मांझे की चपेट में आने से एक चलती मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और पूरा परिवार 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर कातिल मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो गए हैं।