CM बनते ही डीके शिवकुमार के बड़े फैसले, छात्रों को फ्री बस पास और 65 हजार नौकरियों का ऐलान

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पद संभालते ही युवाओं, छात्रों और आम लोगों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। डीके शिवकुमार को कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता है। वह 2020 से कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और 1989 से अब तक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं।

Himachal Nikay Chunav 2026: 4 में से 3 नगर निगमों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस को बड़ा झटका

हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शहरी निकाय चुनावों के ये नतीजे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

पंजाब में बीजेपी ने रचा इतिहास! अबोहर नगर निगम में पहली बार अपने दम पर बनाएगी मेयर

पंजाब की राजनीति में बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया है। फाज़िल्का जिले के अबोहर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे अक्सर जनता के मूड का शुरुआती संकेत देते हैं।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, राज्यसभा जाने से किया साफ इनकार

सिद्धारमैया ने राज्यसभा से किया इनकार

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने राज्यसभा जाने से इनकार करते हुए कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहने की इच्छा जताई। नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda, कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh समेत कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल अगले दो महीनों में खत्म हो रहा है। झारखंड की दोनों सीटें INDIA ब्लॉक के खाते में जाती दिख रही हैं, हालांकि NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर सकते हैं।

केरलम में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 11 मंत्री भी होंगे शामिल

केरल में 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर रहे कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) ने नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस नेता V. D. Satheesan सोमवार सुबह 10 बजे केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। केरल विधानसभा में कुल 140 विधायक हैं। नियमों के अनुसार राज्य में अधिकतम 21 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल सतीशन समेत 12 नेताओं को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है।

सामूहिक विवाह में दिखी अनोखी तस्वीर, कांग्रेस विधायक ने BJP विधायक को गोद में उठाया

मध्य प्रदेश के Dindori जिले के अमरपुर जनपद क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान राजनीति से अलग एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण तस्वीर देखने को मिली। भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब वह पहली बार 1989 में विधायक बने थे, तब चंदा इकट्ठा करके सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।

विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का मिला समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में कई दिनों से चल रही उठापटक अब खत्म होती नजर आ रही है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके को आखिरकार सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत मिल गया है। वहीं आईयूएमएल ने भी विजय सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है।

महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण, तटकरे परिवार के गढ़ म्हसला में शिंदे शिवसेना ने फहराया भगवा

महाराष्ट्र की राजनीति में रायगढ़ जिले की म्हसला नगर पंचायत से बड़ा सियासी संदेश निकलकर सामने आया है। लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे वाली इस नगर पंचायत में अब सत्ता बदल गई है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं ने अपने क्षेत्र के समीकरणों को देखते हुए फैसला लिया है, लेकिन कांग्रेस आधिकारिक तौर पर शिंदे शिवसेना के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

असम के रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त, जालुकबारी से हिमंत बिस्वा सरमा आगे, जोरहाट में गौरव गोगोई पीछे

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस पीछे है। कई प्रमुख सीटों पर कड़ा मुकाबला जारी है। अंतिम परिणाम शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है।