G7 Summit के बाद ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी में जुबानी जंग, फोटो को लेकर दिए बयान पर बढ़ा विवाद

G7 शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रंप और मेलोनी के बीच सामने आई यह बयानबाजी अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।

G-7 Summit में मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, ट्रेड डील से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर G-7 सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा वैश्विक कूटनीति और भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुला, तेल व्यापार को मिलेगी राहत

पिछले 107 दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य संघर्ष को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने से अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति सामान्य होगी और वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव कम पड़ सकता है।

ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान के तेल ठिकानों पर कब्जे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। करीब दो महीने पहले हुआ सीजफायर अब टूट चुका है और दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे मिडिल ईस्ट को चिंता में डाल दिया है। खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

ईरान पर बड़े हमले से पहले ट्रंप की नेतन्याहू को दो टूक चेतावनी, बोले- संभलकर उठाओ हर कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान पर बड़े हमले न करने की सलाह दी है। ट्रंप का मानना है कि बढ़ता युद्ध अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को प्रभावित कर सकता है तथा क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा सकता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की ओर बड़ा कदम, ट्रंप बोले,’पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, समझौते की संभावना मजबूत’

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संकेत, ट्रंप ने मोदी को बताया अच्छा दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र बताया। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है, जिससे आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

खामेनेई का ट्रंप-नेतन्याहू पर बड़ा हमला, बोले- युद्ध में नाकाम होकर अब ईरान में फूट डालना चाहते हैं

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि दोनों देश सैन्य मोर्चे पर असफल होने के बाद अब ईरान के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव को लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन ने और जटिल बना दिया है।

“अगर मैं नहीं होता तो इजरायल भी नहीं होता…” ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वह नहीं होते तो आज इजरायल का अस्तित्व भी नहीं होता। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मध्य पूर्व में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

“तुम हद पार कर रहे हो, अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते”, लेबनान कार्रवाई पर ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई फटकार

ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई कड़ी फटकार, लेबनान कार्रवाई पर बढ़ा तनाव

लेबनान में बढ़ती इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तनाव की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को फटकार लगाई। वहीं, सीजफायर बनाए रखने के प्रयास भी जारी हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, अमेरिकी हमले के बाद कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन अटैक का दावा

अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। तनाव के बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मिसाइल लॉन्च का एक वीडियो भी प्रसारित किया। वीडियो में एक मिसाइल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला स्टिकर दिखाई दिया।