12वीं में फेल होने पर बच्चे कर रहे आत्महत्या, मोबाइल और पारिवारिक माहौल पर बोले मोहन भागवत

Mohan Bhagwat ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, बढ़ते आत्महत्या के मामलों और बदलते पारिवारिक माहौल पर चिंता जताई। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि आज लोग घर की कई जिम्मेदारियां संस्थाओं, अस्पतालों और सरकार पर छोड़ रहे हैं।

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत; खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से मौसम सुहावना बना रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। शिमला मौसम केंद्र ने ऑरेंज वॉर्निंग जारी करते हुए सोमवार को मंडी और सिरमौर तथा मंगलवार को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट ने खाया जहर, मौत से पहले वीडियो में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाले कुलदीप गोस्वामी की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

‘इथेनॉल से इंजन खराब होगा, कीड़े लगेंगे’… पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया करारा जवाब

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राजस्थान के जोधपुर में इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि फिलहाल देश में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है।

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पिछले महीने फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने याचिका की खारिज

साल 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने UAPA के तहत गिरफ्तार उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस केस में उमर खालिद और शरजील इमाम के अलावा ताहिर हुसैन, खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा, शिफा-उर-रहमान, आसिफ इकबाल तन्हा, शादाब अहमद, तस्लीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद सलीम खान, अतहर खान, सफूरा जरगर, फैजान खान और नताशा नरवाल समेत कई अन्य लोग भी आरोपी हैं।

मथुरा मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और कुर्सियों से हमला

मथुरा की हाईवे थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाई।

गुरुग्राम में दिनदहाड़े सड़क पर खूनी बवाल! युवक के सिर पर ईंट से हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

साइबर सिटी गुरुग्राम से सड़क पर गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ओल्ड दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े कुछ युवकों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवकों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। यह मामला आपसी रंजिश का है या रोड रेज का, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

चीन में भारत ने पाकिस्तान की खोल दी पोल, राजदूत विक्रम दोरईस्वामी बोले- दोनों देशों की तुलना ही गलत

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान के एजेंडे को करारा जवाब देते हुए चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने साफ कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तुलना करना बिल्कुल उचित नहीं है। विक्रम दोरईस्वामी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया और यूक्रेन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत और चीन का रुख कई मामलों में समान रहा है।

लद्दाख में पर्यावरण बचाने के लिए बड़ी पहल, 100 पूर्व सैनिक संभालेंगे मोर्चा, मौके पर ही काट सकेंगे चालान

बढ़ते पर्यटन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बीच लद्दाख प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। केंद्र शासित प्रदेश में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 100 पूर्व सैनिकों को नए पर्यावरण संरक्षण बल (Environmental Protection Force-EPF) में शामिल किया गया है। लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने EPF के जवानों को हरी झंडी दिखाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।