Punjab Police की बड़ी कामयाबी, एक साल में 12 हजार से ज्यादा खोए मोबाइल लौटाए

आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि लोगों की बैंकिंग, निजी तस्वीरों और जरूरी दस्तावेजों का भी अहम हिस्सा बन चुका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

बकरीद से पहले यमुनानगर में कथित गोमांस मिलने से हड़कंप, जंगल में मिले अवशेष

हरियाणा के यमुनानगर जिले में बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

तेंदूपत्ता बना आदिवासियों की कमाई का सहारा, बलरामपुर में 1 लाख लोगों को मिल रहा रोजगार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण योजना हजारों आदिवासी और ग्रामीण परिवारों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुकी है। बलरामपुर की सीमाएं तीन राज्यों से जुड़ी होने के कारण वन विभाग ने सीमा इलाकों में चेकपोस्ट भी बनाए हैं। विभाग लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है ताकि तेंदूपत्ता की अवैध आवाजाही रोकी जा सके और योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचे।

दिल्ली की गर्मी देख अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी बोले- ‘ये कुछ अलग ही लेवल है’

राजधानी दिल्ली की झुलसा देने वाली गर्मी का असर अब विदेशी मेहमानों पर भी दिखने लगा है। अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गर्मी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जिसने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया। इस दौरान नई यूएस एंबेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया गया। अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने कहा कि इस नई इमारत से वीजा सेवाएं बेहतर होंगी और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ पकड़ा, बैंकॉक से आए दो थाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। फिलहाल दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस ड्रग्स सप्लाई के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और भारत में यह खेप किस तक पहुंचाई जानी थी।

PM आवास के पास स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली के सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील इलाकों में शामिल लुटियंस दिल्ली स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि इस जमीन का इस्तेमाल आखिर किस प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा।

बिहार विधान परिषद में नई टीम का ऐलान, ललन सर्राफ और राजेंद्र गुप्ता बने उप नेता

बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की नई टीम का गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अनुशंसा पर राज्यपाल की ओर से नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। बिहार विधान परिषद में सदस्यों का चुनाव अलग-अलग वर्गों के जरिए होता है। 27 सदस्य विधानसभा के विधायक चुनते हैं, 24 सदस्य स्थानीय निकायों से चुने जाते हैं।

बंगाल में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा यू-टर्न, अब सिर्फ 1 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले राज्य में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर दो दिन की सरकारी छुट्टी की बात कही गई थी, लेकिन अब सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। बंगाल सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के किसी भी पशु का वध नहीं किया जा सकेगा। साथ ही खुले सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अग्नि-1 के सफल परीक्षण से बढ़ी भारत की ताकत, जानिए अग्नि सीरीज की मिसाइलें क्यों हैं दुश्मनों के लिए बड़ी चुनौती

भारत ने अपनी सामरिक ताकत को एक बार फिर मजबूत करते हुए शुक्रवार को अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अग्नि सीरीज की मिसाइलें केवल हथियार नहीं बल्कि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और सैन्य शक्ति का प्रतीक भी हैं।

ईरान पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर, युद्ध रोकने की कोशिशें तेज

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब कई देशों ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत पर टिकी है।