अमेरिका अब युद्ध का बोझ नहीं उठा सकता? ट्रंप का सख्त रुख, पर्दे के पीछे ईरान से समझौते की तेज़ कोशिशें
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब शांति की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत जारी है। इजरायल की रक्षा में अमेरिका का मिसाइल स्टॉक घटा है, वहीं ट्रंप ने ईरान के यूरेनियम और होर्मुज मार्ग पर सख्त रुख दिखाया है।