सीबीआई करेगी चंद्रनाथ रथ हत्या मामले की जांच, डीआईजी स्तर के अधिकारी संभालेंगे टीम का नेतृत्व

पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है। सात सदस्यीय विशेष टीम मामले की गहराई से जांच करेगी। पुलिस को इसमें सुनियोजित साजिश और पेशेवर हमलावरों की भूमिका का शक है बताया जा रहा है

बालाघाट में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा युवक, दुल्हन के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक शादी समारोह खूनी वारदात में बदल गया। यहां अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचे युवक की दुल्हन के भाइयों और उनके दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने ईंट से कुचलकर 4 बच्चों की हत्या की

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले की एसएसपी प्राची सिंह के मुताबिक आरोपी महिला (करीब 35 साल) वारदात के बाद से फरार है।

अलीगढ़ में 20 हजार के विवाद ने ली जान, रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप

अलीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 20 हजार रुपये के लेन-देन ने एक युवक की जान ले ली। अफसार की मौत की खबर सुनते ही उसकी गर्भवती पत्नी बेहोश हो गई। उसके पहले से दो छोटी बेटियां हैं, ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आगरा होटल मर्डर: प्रेमी की हत्या कर शव के पास बैठी रही महिला

आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की होटल के कमरे में हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रीवा में खौफनाक वारदात, नशे में धुत पति ने पत्नी को चाकू से गोदा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जौनपुर में खौफनाक हत्या: युवक पर 25 वार, शव घसीटकर खेत में फेंका

जौनपुर जिले के जलालपुर इलाके में मर्डर केस में आरोपी एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष उर्फ चिघडू चौहान के रूप में हुई। आशीष चौहान की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार को हॉफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

मामी से निकाह की जिद में पति ने चार बच्चों के सामने पत्नी की हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है।

कटिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 साल पुराने मर्डर से जुड़ रहे तार

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शरीफगंज इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जबकि मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है।

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग ने चाकू से किया हमला

राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला तिलक नगर इलाके से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक और अपनी बहन के संबंधों से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।