दिल्ली में ‘जय भीम स्कीम’ घोटाला, 37 करोड़ की गड़बड़ी में 9 कोचिंग मालिक गिरफ्तार

सरकारी स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल! दिल्ली में कोचिंग संस्थानों ने छात्रों के भविष्य से किया खिलवाड़, ACB की बड़ी कार्रवाई। अब जांच एजेंसी आय और जाति प्रमाण पत्रों की भी जांच कर रही है।

3 दिन की नौकरी, करोड़ों की चोरी! पूजा में व्यस्त बुजुर्ग दंपत्ति के घर से शातिर महिला फरार

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घरेलू सहायिका बनकर आई महिला ने बुजुर्ग दंपत्ति के घर से करोड़ों की चोरी को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जम्मू के बंटलाब में पुल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू के बंटलाब इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक पुल का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में उर्दू हटाने की खबरों पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

J/k news: जम्मू-कश्मीर में उर्दू भाषा को हटाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (1 मई) को स्थिति साफ कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है, बल्कि सिर्फ लोगों से इस विषय पर राय मांगी गई है। सीएम उमर अब्दुल्ला पंपोर में एस्टेट विभाग के दो … Read more

महिला सम्मान पर गरजे अशोक कटारिया, “नारी शक्ति के खिलाफ जाने वालों का होगा राजनीतिक अंत”

विधान परिषद में गूंजा राष्ट्रकवि दिनकर का जिक्र और सियासी संदेश। भाजपा नेता अशोक कटारिया ने विपक्ष पर साधा सीधा और तीखा निशाना। कटारिया ने विश्वास जताया कि देश की नारियां आने वाले चुनावों में ऐसे दलों को सबक सिखाएंगी।

द्वारका में बुलडोजर एक्शन, धार्मिक स्थलों समेत अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

देवभूमि द्वारका में आज सुबह से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन चर्चा में है। सरकारी जमीन पर बने धार्मिक ढांचे भी इस कार्रवाई से नहीं बच पाए। द्वारका और आसपास के इलाकों में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा था।

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में डूबा टूरिस्ट क्रूज, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। प्रशासन का कहना है कि अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों और बचाव टीमों को लगाया गया है।

श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज

अगर आप या आपके परिवार में कोई श्रमिक है, तो 1 मई का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस मेगा हेल्थ कैंप के तहत पूरे जिले में कुल 201 स्थानों पर फ्री इलाज की व्यवस्था की गई है।

नोएडा में 8 दिन के लिए सख्ती, कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। धारा 163 लागू रहने के दौरान बिना अनुमति किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन या आयोजन पर रोक रह सकती है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी, बारिश और ओलों ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। कुछ ही घंटों में तपती गर्मी से राहत देकर बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।