सेना कर्मी की पूर्व पत्नी से जुड़े धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट, फरार मौलाना ने किया सरेंडर

नागपुर में कथित जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े चर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में आरोपी बनाए गए एक इस्लामिक धर्मगुरु ने कई दिनों तक फरार रहने के बाद नागपुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस धर्मांतरण से जुड़े मामलों को गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

विरासत से विकास की राह पर मध्य प्रदेश: संस्कृति, पर्यटन और आस्था से बदलती तस्वीर

“विरासत से विकास” आज केवल एक नारा नहीं बल्कि बदलते भारत की पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में इस विचार को नई दिशा मिली है। प्रदेश में सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में भी कई कदम उठाए गए हैं। राज्य स्थापना दिवस, धार्मिक पर्वों और ऐतिहासिक जयंती आयोजनों को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन में आग लगने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है।

भैंस की रस्सी में फंसा 4 साल का मासूम, 50 मीटर तक घसीटने से दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लवकुशनगर थाना क्षेत्र की पठा चौकी अंतर्गत बम्होरी गांव में शुक्रवार को एक 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। बच्चे का पैर भैंस की रस्सी में फंसने के कारण वह करीब 50 से 60 मीटर तक घिसट गया था।

ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन: तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत

Indore road accident:

Indore road accident: इंदौर में गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह (29) की मौत हो गई। हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ। शुक्रवार सुबह उनका शव एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया, जबकि अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया जाएगा।

Indore road accident:बलिया के रहने वाले थे प्रभात सिंह- 

मृतक प्रभात सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती स्थित गाय घाट के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रिश्ते में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई लगते हैं।

Indore road accident: कार में बैठते समय बस ने मारी टक्कर-

पुलिस के अनुसार, प्रभात सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर लौट रहे थे। शिप्रा के पास किसी काम से गाड़ी रोकने के बाद जब वे वापस कार में बैठने लगे, तभी तेज रफ्तार से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

Indore road accident: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित-

इस हादसे में प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। उनके साथी तत्काल उन्हें अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात 3 बजे हुआ पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर समेत भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष अनुमति लेकर रात करीब 3 बजे पोस्टमॉर्टम कराया गया।
फरार बस चालक की तलाश जारी है,
हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, CM माझी ने विकास यात्रा को बताया ‘जनआशीर्वाद का परिणाम’

 

Mobile चलाने से रोका तो भड़की पत्नी, भाइयों को बुलाकर पति-सास की कराई पिटाई

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से टोका तो नाराज पत्नी ने अपने भाइयों को ससुराल बुला लिया। मामले को लेकर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- तीनों सीटों पर जीत तय

मध्य प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन खास रहा। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।

भाई मानती थी, उसी ने तोड़ा भरोसा! खंडवा में युवती ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिपलोद थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने 30 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल का बर्न वार्ड बना ‘भट्ठी’, 90% तक झुलसे मरीज गर्मी में इलाज को मजबूर

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड की हालत गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण भटनागर के अनुसार एसी से जुड़े बिजली कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन मामला अलग-अलग विभागों के बीच अटका हुआ है।