जयपुर में 16 साल की छात्रा वंशिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा वंशिका की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे अब मुकदमे में बदल दिया गया है।

प्रेशर कुकर में गांजा छिपाना पड़ा भारी, सीटी और गंध ने खोल दी पोल

पुलिस से बचने के लिए लोग कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं, लेकिन केरल के त्रिशूर जिले में एक व्यक्ति की चालाकी उसी पर भारी पड़ गई। पुलिस के मुताबिक, बिनीश का नाम पहले भी गांजा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मालवीय नगर अग्निकांड का आरोपी पहले भी रह चुका है सलाखों के पीछे, जानिए किस मामले में गया था जेल

मालवीय नगर आरोपी का जेल कनेक्शन

मालवीय नगर अग्निकांड के मुख्य आरोपी का नाम पहले भी फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में सामने आ चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। हादसे में 21 लोगों की मौत हुई, जबकि कई घायल अब भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मोहाली में दिल दहला देने वाली वारदात, ऑफिस में एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, फिर खुद पर भी किया हमला

युवती को चाकू से गोदा, फिर खुद को किया घायल

मोहाली की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने सहकर्मी युवती पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई। आरोपी ने खुद को भी घायल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र में क्रिकेट खेलते-खेलते हुई थी 12 साल के गणेश की मौत, पिता ने जताया हत्या का शक

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। 12 साल के मासूम गणेश नवल पाटिल की मौत को लेकर उसके पिता लगातार सवाल उठा रहे थे। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। क्या गणेश की मौत एक हादसा थी या फिर हत्या?

फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर की युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बकेवर थाना क्षेत्र में लापता हुए युवक विजय निषाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले का सफल अनावरण कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 72 वर्षीय बुजुर्ग से 1.47 करोड़ की ठगी, 28 दिन तक डराकर खाते में डलवाए पैसे

गुजरात से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 72 वर्षीय एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने 1.47 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। यदि किसी को इस तरह की कॉल या संदेश प्राप्त होता है तो घबराने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा, खेल करियर की ईर्ष्या बनी हत्या की वजह

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद के डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद सूर्या चौहान हत्याकांड में नया खुलासा, पुलिस जांच में सामने आई पिता की कथित भूमिका

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी असद को हत्या के लिए उसके पिता नवाब ने कथित तौर पर उकसाया था। असद की मौत के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें आंशिक रूप से न्याय मिला है, लेकिन मामले में शामिल बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

गाजियाबाद छात्र हत्या आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर: मां ने मांगी सबूत की तस्वीर, घर के बाहर RAF तैनात

गाजियाबाद छात्र हत्या आरोपी एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने वसुंधरा इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी भागने की कोशिश में था। घटना बकरीद के दिन हुई थी, जिसके बाद मामला लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।