पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश का खुला राज

पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम के अंदर मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Delhi Police Special Cell Action, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बरामद हथियार, ग्रेनेड और कारतूस ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे।

राजस्थान में MDMA का काला कारोबार! महिला चला रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार तेजी से पैर पसारता जा रहा है। जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जैसे इलाके एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के उत्पादन का बड़ा सेंटर बनते जा रहे हैं। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पिछले कुछ समय से MDMA जैसे सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार तेजी से बढ़ा है।

लखनऊ में UPSC छात्रा से गैंगरेप, कॉफी में नशीली गोली देकर 3 दिन तक की दरिंदगी

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती के साथ लखनऊ में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों तक दरिंदगी झेलने के बाद जब युवती दिल्ली के लिए रवाना हुई, तो उसने हिम्मत जुटाकर फोन पर अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई।

मां के प्रेमी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, एक महीने बाद चतरा पुलिस ने किया खुलासा

झारखंड के चतरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में महेश गंजू, नितेश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ पकड़ा, बैंकॉक से आए दो थाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। फिलहाल दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस ड्रग्स सप्लाई के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और भारत में यह खेप किस तक पहुंचाई जानी थी।

महाराष्ट्र में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, हाईटेक मशीनों से छापी जा रही थी करेंसी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नकली करेंसी नोटों के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। तकनीकी जांच और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नागपुर के त्रिमूर्ति नगर इलाके में स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा।

प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर, हिस्ट्रीशीटर को 5 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद वारदात

Prayagraj Murder: प्रयागराज में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पहले सक्षम को फोन करके घर से करीब 100 मीटर दूर बुलाया। वहां काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद सक्षम … Read more

Motihari Engineering College में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मोतिहारी से एक दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा की हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता प्रदीप कुमार ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि घटना से एक रात पहले उनकी बेटी से बात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य लग रही थी।

भोपाल में नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर NCW सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है।