बालाघाट में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा युवक, दुल्हन के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक शादी समारोह खूनी वारदात में बदल गया। यहां अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचे युवक की दुल्हन के भाइयों और उनके दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

उज्जैन में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, बुद्ध पूर्णिमा पर चमत्कार मान भावुक हुए भक्त

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हुई इस खोज से भक्तों में उत्साह बढ़ गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन मिली इस घटना को लोग भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं।

बरगी डैम क्रूज हादसे पर राकेश सिंह का बयान, कहा,’जांच में जो भी दोषी होगा उस पर होगी कार्रवाई’

मध्य प्रदेश के बरगी डैम में क्रूज हादसे से शोक का माहौल है। अब तक 9 शव मिले और 22 से अधिक लोगों को बचाया गया है। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में डूबा टूरिस्ट क्रूज, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। प्रशासन का कहना है कि अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों और बचाव टीमों को लगाया गया है।

देवास कलेक्ट्रेट में बड़ा फर्जीवाड़ा: कलेक्टर के नाम पर बनते थे फर्जी आदेश

मध्य प्रदेश के देवास कलेक्ट्रेट से एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर आदिवासी जमीनों की अवैध बिक्री की जा रही थी। मामले के सामने आते ही बीएनपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव जाटव, रमेश लोबानिया, जितेंद्र भद्रे और महेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। कोतमा नगर में बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की 3 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के पास एक नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था।

लापता मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से रचाई शादी, परिजनों ने बताया नाबालिग, अंतरधार्मिक विवाह से छतरपुर में हलचल

लापता बहनों ने जारी किया शादी का वीडियो

छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र की दो युवतियां बैंक जाने के बाद लापता हो गई थीं। पांच दिन बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही। दोनों ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं, परिवार ने उन्हें नाबालिग बताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और थाने में प्रदर्शन किया।

तलाकशुदा महिलाओं के हक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब माता-पिता की परिवार पेंशन की भी होंगी हकदार

मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेंशन नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया कि अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर भी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार पेंशन के पात्र सदस्यों की सूची में अब अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्री को शामिल किया गया है।

पन्ना में अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई भी बनी खास

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों जमकर चर्चा में है। अजयगढ़ क्षेत्र के पिस्ता गांव में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा, तो यह नज़ारा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूल्हे के पिता मिलन पांडे ने बेटे की खुशी के लिए किए गए इस इंतजाम पर संतोष जताया।

बैतूल के दामजीपुरा में गाय से दुष्कर्म के बाद हिंसा, एक दर्जन दुकानें फूंकी गईं, भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र ग्राम दामजीपुरा में गाय के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए नर्मदापुरम, हरदा और छिंदवाड़ा जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।