भारत-फ्रांस रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने फ्रांस के नीस शहर में संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति मैक्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘भारत इनोवेट्स’ जैसी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत फ्रांस के साथ मिलकर की जा रही है।

PM Modi के 12 साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने की गौसेवा, बोलीं- देश का हर नागरिक उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के Bharat Mandapam में एनडीए की अहम बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मोदी सरकार के 12 साल: NDA बैठक में बोले पीएम मोदी, “जनता ही मेरे लिए ईश्वर”

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने केंद्र में NDA सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित बैठक में कहा कि देश की जनता ने राजनीतिक स्थिरता पर भरोसा जताया है और उसी विश्वास के कारण उन्हें इतने लंबे समय तक देश की सेवा करने का अवसर मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले सरकारी व्यवस्था में काम अटक जाते थे, लेकिन अब फैसले तेजी से लिए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार 4,399 दिनों तक रहे निर्वाचित प्रधानमंत्री

Narendra Modi Record

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ मोदी सरकार के 12 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। इस उपलब्धि को भारतीय राजनीति का एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

Economic Advisory Council, वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। बैठक में विशेषज्ञों ने बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, निवेश, रोजगार और विकास की संभावनाओं पर अपने सुझाव दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात, दमन और लक्षद्वीप को 22 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत कलपेनी और कदमत द्वीपों पर आधुनिक पोर्ट सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

तमिलनाडु के सीएम विजय आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, तमिलनाडु के विकास पर होगी अहम बातचीत

विकास मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से मिलेंगे विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय पहली बार आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्य के विकास, वित्तीय सहायता, मेट्रो परियोजना, उर्वरक आपूर्ति और कावेरी विवाद जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Modi: फाल्टा सीट पर भाजपा का परचम, पीएम मोदी ने जताई खुशी

Modi:

Modi: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। भाजपा उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा … Read more

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई मजबूती, मार्को रूबियो ने PM मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पहले से ज्यादा गहरी हो रही है। बता दें कि Kolkata पहुंचने के बाद मार्को रूबियो ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत की। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रिश्तों को दिया नया आयाम, आतंकवाद से लेकर इनोवेशन तक हुई बड़ी बात

India/italy: रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच हुई मुलाकात ने भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाई दे दी। संयुक्त प्रेस बयान में दोनों नेताओं ने आतंकवाद, रणनीतिक साझेदारी, इनोवेशन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल … Read more