शादी का झांसा देकर 11 साल तक शोषण का आरोप, मॉडल बोली- धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

 मेरठ के सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू मॉडल ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

TMC में बड़ी बगावत! 20 सांसद NDA के संपर्क में, ओम बिरला को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों के विद्रोह के बाद अब पार्टी के सांसदों ने भी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी के लिए यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के भीतर असंतोष पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल ही में 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया था।

भाई मानती थी, उसी ने तोड़ा भरोसा! खंडवा में युवती ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिपलोद थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने 30 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

बिहार में भीषण गर्मी में बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर, 7 गंभीर घायल

बिहार के सारण  जिले के मशरख नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में घायल होने वालों में 5 वर्षीय माही कुमारी, 70 वर्षीय गुलपति देवी, 70 वर्षीय कादित देवी, 17 वर्षीय राजा ठाकुर, 20 वर्षीय काजल देवी, 25 वर्षीय पवन ठाकुर और 28 वर्षीय लव कुश ठाकुर शामिल हैं।

दिल्ली होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ी, इलाज के दौरान एक और घायल ने तोड़ा दम

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में हुए दर्दनाक होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बांग्लादेश में रेप और हत्या मामले में बड़ा फैसला, 19 दिन में दोषी दंपति को मौत की सजा

बांग्लादेश में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने बेहद तेजी से फैसला सुनाते हुए दोषी दंपति को मौत की सजा सुनाई है। पुलिस ने 19 मई को ढाका के पल्लबी इलाके में स्थित आरोपी दंपति के फ्लैट से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था।

केरल में बस चुराकर घूमता रहा चोर, कई घर-दुकानों में मारी टक्कर, फिर सड़क किनारे छोड़कर हुआ फरार

केरल के पलक्कड़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस ही चुरा ली। पलक्कड़ दक्षिण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

संभल में मस्जिद पर चला बुलडोजर, परिसर से मिले पोस्टर और आपत्तिजनक सामग्री

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जानकारी के अनुसार, इस मामले में जनवरी 2026 में सात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी।

अमेरिका और इजरायल में गोलीबारी से दहशत, कई लोग घायल; दो देशों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अमेरिका और इजरायल में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने लोगों को दहला दिया है।

जयपुर में 16 साल की छात्रा वंशिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा वंशिका की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे अब मुकदमे में बदल दिया गया है।