White House Firing: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित

अमेरिका के व्हाइट हाउस चेकप्वाइंट पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत हो गई। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप अंदर मौजूद थे और सुरक्षित रहे। इस दौरान एक राहगीर घायल हुआ, जबकि सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

बकरीद से पहले यमुनानगर में कथित गोमांस मिलने से हड़कंप, जंगल में मिले अवशेष

हरियाणा के यमुनानगर जिले में बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

दिल्ली की गर्मी देख अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी बोले- ‘ये कुछ अलग ही लेवल है’

राजधानी दिल्ली की झुलसा देने वाली गर्मी का असर अब विदेशी मेहमानों पर भी दिखने लगा है। अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गर्मी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जिसने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया। इस दौरान नई यूएस एंबेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया गया। अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने कहा कि इस नई इमारत से वीजा सेवाएं बेहतर होंगी और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ पकड़ा, बैंकॉक से आए दो थाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। फिलहाल दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस ड्रग्स सप्लाई के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और भारत में यह खेप किस तक पहुंचाई जानी थी।

PM आवास के पास स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली के सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील इलाकों में शामिल लुटियंस दिल्ली स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि इस जमीन का इस्तेमाल आखिर किस प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा।

गाजीपुर में बड़ा हादसा: 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे 31 पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

ईरान पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर, युद्ध रोकने की कोशिशें तेज

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब कई देशों ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत पर टिकी है।

अब 28 मई को रहेगी छुट्टी, 27 मई को खुलेंगे सरकारी दफ्तर

बकरीद (ईद-उल-जुहा) की तारीख में बदलाव के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में सरकारी छुट्टी की तारीख भी बदल दी है। बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने भी गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने साफ किया है कि गाय, बछड़े और ऊंट जैसे प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी।

महाराष्ट्र में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, हाईटेक मशीनों से छापी जा रही थी करेंसी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नकली करेंसी नोटों के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। तकनीकी जांच और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नागपुर के त्रिमूर्ति नगर इलाके में स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा।

लखनऊ में बिजली संकट पर सरकार घिरी, 44 अधिशासी अभियंताओं का ट्रांसफर

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में बिजली की मांग में भी इजाफा होने की संभावना है।