असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

असम विधानसभा ने बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल 2026 को ध्वनि मत से पास कर दिया। इसके साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। विपक्षी विधायकों का कहना है कि यह कानून समाज के एक विशेष वर्ग के अधिकारों को प्रभावित कर सकता है।

कश्मीर के गुलमर्ग में तकनीकी खराबी से हवा में फंसे 300 पर्यटक, 1 घंटे बाद सभी सुरक्षित निकाले गए

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल Gulmarg Gondola में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। Gulmarg स्थित यह गोंडोला दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची और दूसरी सबसे लंबी केबल कार परियोजनाओं में गिनी जाती है।

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के प्लेन में तकनीकी खराबी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak के सरकारी चार्टर्ड विमान में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। मुंडापांडे एयरपोर्ट के अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान टेक-ऑफ नहीं कर सका।

कौन हैं नीलम मीणा? पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी, 28 साल का प्रशासनिक अनुभव

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पश्चिम बंगाल में आने वाले समय में चुनावी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद काफी अहम माना जाता है।

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग, मुस्लिम संगठनों ने फांसी की सजा तक की उठाई मांग

महाराष्ट्र में गाय को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस छिड़ गई है। प्यारे खान ने दावा किया कि कई मुस्लिम संगठन मानते हैं कि अगर सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देती है, तो इससे लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।

शिमला में स्कॉर्पियो ओवरटेक करने पर बवाल, HRTC ड्राइवर से मारपीट के बाद बसों की हड़ताल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla में रविवार सुबह एक मामूली ओवरटेक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, विकास कुमार, विक्की Kumar और प्रतिभा के रूप में हुई है।

उत्तर कन्नड़ में बड़ा हादसा, सीपियां इकट्ठा करने गईं 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की नदी में डूबकर मौत

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भटकल तालुका के तत्तिहक्लू इलाके के पास वेंकटपुरा नदी में सीपियां इकट्ठा करने उतरे 14 लोग अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

रूस ने यूक्रेन पर दागी खतरनाक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल, कीव में मचा हड़कंप, 10 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने शनिवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। हमले से पहले ही राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर रूस ओरेश्निक मिसाइल इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है।

लखनऊ में UPSC छात्रा से गैंगरेप, कॉफी में नशीली गोली देकर 3 दिन तक की दरिंदगी

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती के साथ लखनऊ में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों तक दरिंदगी झेलने के बाद जब युवती दिल्ली के लिए रवाना हुई, तो उसने हिम्मत जुटाकर फोन पर अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई।

मां के प्रेमी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, एक महीने बाद चतरा पुलिस ने किया खुलासा

झारखंड के चतरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में महेश गंजू, नितेश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।