आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन में आग लगने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है।

RJD के पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन, लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’ के नाम से थे मशहूर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद (MLC) अनवर अहमद का निधन हो गया है। अनवर अहमद के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है।

ओमान के पास डूबने लगी भारतीय नाव, 14 भारतीय क्रू मेंबर समुद्र में फंसे, बचाव अभियान जारी

अरब सागर में एक भारतीय नाव के डूबने की खबर के बाद बड़ा समुद्री बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के जहाज भी घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियां और आसपास मौजूद अन्य जहाज भी राहत कार्य में समन्वय कर रहे हैं।

चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ कराने और चढ़ावे को लेकर पुजारियों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

भैंस की रस्सी में फंसा 4 साल का मासूम, 50 मीटर तक घसीटने से दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लवकुशनगर थाना क्षेत्र की पठा चौकी अंतर्गत बम्होरी गांव में शुक्रवार को एक 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। बच्चे का पैर भैंस की रस्सी में फंसने के कारण वह करीब 50 से 60 मीटर तक घिसट गया था।

नए सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, 30 जून से संभालेंगे आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के अगले प्रमुख (Chief of Army Staff) के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह फिलहाल भारतीय सेना में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। रक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, नई तकनीकों के समावेश और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों को और गति मिल सकती है।

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी और नकली पिस्तौल के साथ पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले 21 वर्षीय युवक को सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने युवक के संदिग्ध व्यवहार की सूचना सेना को दी थी। सूचना मिलने पर मिलिट्री पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी बरेली स्थित सैन्य इंटेलिजेंस अधिकारियों को भी दे दी गई है।

एयर इंडिया विमान हादसे को एक साल, परवेज वोहरा के परिवार का दर्द आज भी नहीं हुआ कम

12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस भीषण दुर्घटना में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। एक साल गुजर जाने के बाद भी हादसे की यादें परिवारों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अपनों को खोने का दर्द आज भी उतना ही गहरा है।

ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन: तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

चलती ट्रेन में लूटपाट का विरोध पड़ा भारी, यात्री को मारी गोली; बिहार में दहशत

बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। मानसी-सहरसा रेलखंड पर चल रही अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। चलती ट्रेन में हुई इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है और लोग ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।