Texas में भारतीय मूल के परिवार की दर्दनाक हत्या, बेटे पर माता-पिता और दादी की गोली मारकर हत्या का आरोप

अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टेक्सास के अल्टन शहर में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली (UTRGV) का छात्र है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चुराया गया डेढ़ साल का मासूम बरामद, चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए डेढ़ साल के मासूम बच्चे को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरती और पूजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, जिया, विशाल, शिवा, प्रीति, धर्मेंद्र और अकिल को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

हरियाणा में रिटायर्ड इंजीनियर की घर में हत्या, खून से लथपथ मिला शव

हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जठलाना गांव में अकेले रह रहे 85 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या और लूटपाट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात, 8 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरागांव में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, मासूम बच्ची की मौत से पूरे गांव में गम और गुस्से का माहौल है।

संतकबीरनगर में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या, इलाके में तनाव

संतकबीरनगर में युवक की हत्या से मचा तनाव

संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक आनंद की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में पत्नी की चाकू मारकर हत्या, तीन दिन फरार रहने के बाद मुंबई से गिरफ्तार हुआ पति

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने भाई की मदद लेने की योजना बना रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि खालिद को पहले एहतियाती कार्रवाई के तहत छह बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

नई नवेली दुल्हनों की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, बिहार में 1642 बोतल शराब के साथ 4 गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर वाहन छोड़ना था, जहां से स्थानीय तस्कर शराब की खेप को आगे पहुंचाने वाले थे।

सेना कर्मी की पूर्व पत्नी से जुड़े धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट, फरार मौलाना ने किया सरेंडर

नागपुर में कथित जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े चर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में आरोपी बनाए गए एक इस्लामिक धर्मगुरु ने कई दिनों तक फरार रहने के बाद नागपुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस धर्मांतरण से जुड़े मामलों को गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

मेरठ में 7 वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में मां भी जांच के घेरे में, CCTV फुटेज ने बढ़ाई मुश्किलें

मेरठ कांड: CCTV से खुला हत्या का राज

मेरठ के 7 वर्षीय अंगदवीर की हत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण CCTV फुटेज मिला है। इसमें बच्चे की मां गुरुप्रीत और आरोपी अर्पित एक साथ नजर आए। जांच में प्रेम संबंध, हत्या की साजिश और मां की भूमिका को लेकर कई नए सवाल सामने आए हैं।

इटावा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर महिला का शव फंदे से लटका मिला। मोना मूल रूप से आगरा जिले के जैतपुर कला क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।