खेत में घसीट ले गए कुत्ते, 6 साल के मासूम के सिर की चमड़ी नोची, इंदौर में हुई सर्जरी

मध्य प्रदेश के खंडवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने 6 साल के एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को घसीटते हुए खेत में ले गए और उसके सिर को बुरी तरह नोच डाला। घटना के बाद गांव वालों और परिजनों में भारी नाराजगी है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में बढ़ रहे आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

UP में अनुदेशकों की सैलरी दोगुनी, CM योगी ने दिए 17 हजार मानदेय के चेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 24 हजार 717 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया। अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। साल 2017 में मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।

चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, TTE ने दिखाई फुर्ती; समय पर मिला इलाज

भारतीय रेलवे की सतर्कता और इंसानियत की एक शानदार मिसाल सामने आई है। ट्रेन संख्या 13246 में सफर कर रहे 6 महीने के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद सोशल media पर लोग रेलवे कर्मचारियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि लंबी ट्रेन यात्राओं के दौरान रेलवे स्टाफ की ऐसी सतर्कता यात्रियों के लिए बड़ी सुरक्षा साबित होती है।

केरलम में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 11 मंत्री भी होंगे शामिल

केरल में 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर रहे कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) ने नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस नेता V. D. Satheesan सोमवार सुबह 10 बजे केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। केरल विधानसभा में कुल 140 विधायक हैं। नियमों के अनुसार राज्य में अधिकतम 21 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल सतीशन समेत 12 नेताओं को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है।

Middle East तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, 46.7 लाख LPG सिलेंडरों का इंतजाम

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मूज स्ट्रेट पर बने खतरे के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में घरेलू LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

Ebola virus: Congo में Ebola का कहर, 80 लोगों की मौत से हड़कंप! नया स्ट्रेन मिलने से बढ़ी दुनिया की चिंता

Democratic Republic of the Congo के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला वायरस ने एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक मोंगवालू और रवाम्पारा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, लेकिन अब प्रांतीय राजधानी बुनिया में भी संदिग्ध मरीज मिलने लगे हैं।

आग में झुलसी दुल्हन, अस्पताल के बर्न वार्ड में हुई शादी… कानपुर की इस प्रेम कहानी ने सबको रुला दिया

कानपुर के घाटमपुर से एक ऐसी शादी की कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां कुछ ही देर में दर्द और चीखों का माहौल बन गया। शादी के बाद विकास ने कहा, “मैंने श्वेता का हाथ जिंदगीभर साथ निभाने के लिए थामा है। परिस्थितियां कैसी भी हों, मैं उसे कभी अकेला नहीं छोड़ूंगा।”

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 22 लाख छात्रों के साथ हुआ धोखा

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बता दें कि NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।

ट्रंप के बाद अब चीन जाएंगे पुतिन, जिनपिंग संग होगी बड़ी बैठक; ताइवान और ईरान पर दुनिया की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के चीन दौरे के तुरंत बाद अब रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin भी दो दिवसीय चीन यात्रा पर जाने वाले हैं। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आई है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कई लोगों की जान ले रही है।