रियासी में CISF जवानों से भरी बस फिसली, 8 जवान और ड्राइवर घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ताराकोट के पास CISF के जवानों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसल गई। इस दुर्घटना में CISF के 8 जवान और बस चालक घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर में लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: 10वीं मंजिल से गिरकर 5 साल की मासूम की मौत, मां को ढूंढते हुए पहुंची थी बालकनी

राजधानी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 मंजिला अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि सभी तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन क्रैश; 11 लोगों की मौत

फ्रांस के पूर्वी हिस्से में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। नैंसी (Nancy) के पास स्थित टॉम्बलेन (Tomblaine) इलाके में स्काईडाइवर्स को लेकर उड़ान भर रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी है। विशेषज्ञ टीम विमान के मलबे की जांच कर रही है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

सऊदी अरामको का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, रविवार को रास तनुरा में सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरामको कई दशकों से अपने औद्योगिक और ऑफशोर ऑपरेशनों के लिए विमानों का इस्तेमाल करती आ रही है।

गुरुग्राम में 6000 रुपये का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कॉर्पियो सवार ने करीब 6,000 रुपये का डीजल/पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया जा सके।

छत्तीसगढ़ के बलौदा-बेलमुंडी में हीरा परियोजना को बड़ी मंजूरी, बड़े डायमीटर ड्रिलिंग से खुलेगा भंडार का राज

छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बैठक में यह भी साफ किया गया कि सभी खनन परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक खनन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और स्थानीय लोगों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं या इनके बीच घर्षण होता है, तो भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है।

इंदौर में मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी का हैरान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। घटना खजराना थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और उसे घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन भी कराया।

राम मंदिर चढ़ावा से लेकर पेपर लीक तक… डिंपल यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, कही ये बड़ी बातें

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को मैनपुरी दौरे के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। महाराष्ट्र में पेपर लीक की आशंका के चलते परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर डिंपल यादव ने कहा कि अब पेपर लीक एक नया ट्रेंड बन गया है।

उज्जैन में दिनदहाड़े खौफनाक हमला, युवती पर सरेआम चाकू से 15 से ज्यादा वार

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में एक युवती पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सुनील बताया जा रहा है।