मऊ में बड़ा खुलासा, अवैध गर्भपात और नवजातों की खरीद-फरोख्त के आरोप में प्राइवेट अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल पर अवैध रूप से गर्भपात कराने और नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद जिले के अन्य प्राइवेट अस्पतालों पर भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी निजी चिकित्सा संस्थानों की गहन जांच की तैयारी में है।

चुनावी मोड में अखिलेश यादव, कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों का संकेत देते हुए प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती के साथ उठाती रहेगी और प्रदेश के विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

बिहार में अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव, तिरंगे में लिपटे घर पहुंचे सेना के जवान अवधेश कुमार

देश की सेवा करते हुए सेना के जवान अवधेश कुमार के निधन की खबर ने पूरे जहानाबाद को गम में डुबो दिया। जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पुनीत बिगहा पहुंचा तो हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के अधिकारियों ने बताया कि अवधेश कुमार बेहद ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे।

राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मेघालय सरकार ने हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 2025 में हनीमून मनाने मेघालय गए थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए। बाद में ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके में एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ।

मुजफ्फरनगर में करोड़ों की निवेश ठगी का खुलासा, YouTube से सीखा फ्रॉड का तरीका; तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने करोड़ों रुपये की निवेश ठगी का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने ऑन ड्यूटी होमगार्ड की हत्या के चर्चित मामले में दोषी दीपक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट की AI पर सख्त टिप्पणी, बोला- फर्जी फैसलों का सहारा लेना न्याय व्यवस्था के लिए ‘जहरीली गैस’ जैसा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में इसके अनियंत्रित उपयोग पर गंभीर चिंता जताई है। यह मामला एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स की निलंबित निदेशक पूजा रमेश सिंह की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने NCLT के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक की याचिका पर कंपनी के खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी गई थी।

गुजरात में बच्चों के लिए बनेगा हेल्थ पासपोर्ट, जन्म से 18 साल तक एक जगह मिलेगा पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

गुजरात सरकार ने बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब राज्य में जन्म से लेकर 18 साल तक के हर बच्चे का हेल्थ पासपोर्ट बनाया जाएगा। हेल्थ पासपोर्ट की एक फिजिकल कॉपी अभिभावकों को दी जाएगी, जबकि पूरा रिकॉर्ड SH-RBSK के डिजिटल पोर्टल पर भी सुरक्षित रहेगा।

5 महीने से लापता ‘लड्डू गोपाल’ की तलाश में जुटी पुलिस, ग्वालियर में पहली बार बनी स्पेशल SIT

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने कहा कि यह मामला एक श्रद्धालु की गहरी आस्था से जुड़ा है। इसलिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है।

12 हजार करोड़ का दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे दो महीने में ही उखड़ा! सड़क पर बने बड़े गड्ढे

करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। उद्घाटन के करीब दो महीने बाद ही एक्सप्रेसवे के बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को किया गया था। उद्घाटन के लगभग दो महीने बाद ही सड़क पर गड्ढे दिखाई देने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर बहस तेज हो गई है।

महाकाल मंदिर में चढ़ावे के सोना-चांदी का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन? महापौर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों के फिजिकल वेरिफिकेशन और पारदर्शी उपयोग की मांग को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। महापौर का कहना है कि वर्तमान में मंदिर में दान का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है, लेकिन पहले से लंबित फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है।