“2017 से पहले दंगे होते थे, आज अपराधी कांपते हैं…” सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 620 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चलती बस में रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो बनाते पकड़ा गया ड्राइवर; नौकरी से धोना पड़ा हाथ

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह कई लोगों पर इस कदर हावी हो गई है कि वे अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे। इस घटना के बाद सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, रत्नागिरी में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव

महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और सांताक्रूज ईस्ट सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

झुंझुनूं में ATM कैश घोटाले से हड़कंप, 2 कर्मचारी फरार; 83 लाख रुपये गायब

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में ATM कैश मैनेजमेंट से जुड़े एक बड़े घोटाले ने बैंकिंग सिस्टम और कैश मैनेजमेंट कंपनी CMS की चिंता बढ़ा दी है। झुंझुनूं में यह पहली बार नहीं है। साल 2016 में भी ATM कैश वैन से जुड़े कर्मचारी लाखों रुपये और कैश वैन लेकर फरार हो गए थे।

शाहजहांपुर में नकली ‘राजधानी’ ब्रांड के बेसन-दाल का बड़ा खेल बेनकाब, 32 लाख से ज्यादा का माल जब्त

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रशासन ने नकली बेसन और दाल बनाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। ‘राजधानी’ जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य उत्पाद बेचना न सिर्फ कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उपभोक्ताओं की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, कई लोगों की मौत

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में मंगलवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में इमारत की ऊपरी मंजिलों से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। पूरे इलाके को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घेर लिया है।

बैतूल के कुकरू गांव में ग्रामीण के घर पहुंचे CM मोहन यादव, श्रीअन्न का भोजन किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बैतूल दौरा शनिवार को खास रहा। उन्होंने जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के घर पहुंचकर परिवार के साथ रात्रि भोजन किया। भोजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी बातें सुनीं और कहा कि गांव की सादगी, आत्मीयता और लोगों का स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है।

पत्नी ने सोते हुए पति का रस्सी से घोंटा गला, फिर बोली- हार्ट अटैक से हुई मौत

कर्नाटक के मैसुरु से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां 50 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह नित्यानंद का दोस्त दर्शन उनसे मिलने घर पहुंचा और कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। फोन पर भी संपर्क नहीं होने के बाद मामला संदिग्ध लगा।

निशांत कुमार नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट, उपमुख्यमंत्री का रहा है यह प्रतिष्ठित बंगला

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जेडीयू नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लंबे समय तक उन्हें राजनीति से दूर और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला माना जाता था।

ओडिशा में 8वीं की किताब में ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ गीत, फिर उठा पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता पर सवाल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत तैयार की गई ओडिशा की नई स्कूली किताबें एक बार फिर विवादों में हैं। पहले इन पुस्तकों में बड़ी संख्या में गलतियां मिलने का मामला सामने आया था। अब ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ और ‘रिंद पोश माल’ जैसे गीतों को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर ओडिशा की नई स्कूली किताबों की सामग्री, गुणवत्ता और पाठ्यक्रम चयन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है।