दिल्ली के साकेत में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से शनिवार शाम एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल हादसे में किसी के मौत या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

500 रुपये के नकली नोटों ने बढ़ाई चिंता, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; जानिए कितने फर्जी नोट पकड़े गए

देश में नकली नोटों का कारोबार एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले एक साल के दौरान बैंकिंग सिस्टम में 2.29 लाख से ज्यादा नकली नोट पकड़े गए। RBI की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि नोटों की मांग कम होने से उनकी छपाई पर होने वाला खर्च घटा है। वर्ष 2025-26 में नोट छापने पर 4,875 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि एक साल पहले यह खर्च 6,379 करोड़ रुपये था।

उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, धामी सरकार के कामकाज की सराहना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नितिन नवीन का यह दौरा संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देता है।

पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश का खुला राज

पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम के अंदर मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर के 538 युवा बने भारतीय सेना का हिस्सा, पासिंग आउट परेड में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश सेवा का जज्बा उनके दिलों में पूरी मजबूती से मौजूद है। शनिवार को 24 सप्ताह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 538 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हो गए। समारोह में जवानों के माता-पिता को भी उनके योगदान और त्याग के सम्मान में विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

राजस्थान में धूलभरे तूफान ने मचाई अफरा-तफरी, लाल नजर आया आसमान

राजस्थान के सादुलपुर कस्बे और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज रफ्तार धूलभरे तूफान ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि धूलभरे तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन भीषण गर्मी से कुछ राहत भी दिलाई। मौसम में अचानक आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की।

पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

अफगानिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पाकिस्तान से वापस लौट रहे अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में पलट गया। दरअसल, पाकिस्तान ने वर्ष 2023 में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों को या तो निर्वासित किया गया या फिर देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

TET पास न करने वाले शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब 2028 तक मिला मौका

देशभर के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास न कर पाने वाले शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए परीक्षा पास करने की आखिरी तारीख एक साल आगे बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा, जहां करीब 1.86 लाख शिक्षक इस मामले से जुड़े हुए हैं।

पंजाब में बीजेपी ने रचा इतिहास! अबोहर नगर निगम में पहली बार अपने दम पर बनाएगी मेयर

पंजाब की राजनीति में बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया है। फाज़िल्का जिले के अबोहर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे अक्सर जनता के मूड का शुरुआती संकेत देते हैं।

मध्य प्रदेश के बड़वानी में 1रुपये किलो भी नहीं बिक रहा बैंगन, किसानों ने ट्रैक्टर से रौंदी फसल

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से किसानों की बदहाली की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां बैंगन की इतनी ज्यादा पैदावार हुई कि अब किसान उसे बेच नहीं पा रहे हैं। बड़वानी के किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह फसलों के दाम गिरते रहे तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।